कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कार्यकर्ता और पार्टी पदाधिकारियों को किया सम्मानित

ALLAHABAD: भाजपा में शामिल होने और फिर शहर दक्षिणी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के दौरान भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता और पदाधिकारी ने पूरा साथ दिया। मेरे लिए कार्यकर्ता देवतुल्य हैं। इनकी सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर रहूंगा। सोमवार को मंडपम सभागार में आयोजित कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कुछ इसी प्रकार शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों का आभार जताया।

माला पहनाकर स्वागत

कार्यकर्ता अभिनंदन समारोह का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के साथ मेयर अभिलाषा गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित कर किया। नंदी ने शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों, कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को सम्मानित किया। उन्होंने विधान परिषद सदस्य यज्ञदत्त शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष अवधेश गुप्ता, पार्षद गणेश केसरवानी, गल्ला एवं तिलहन संघ के अध्यक्ष सतीश चंद्र केसरवानी, प्रमिल केसरवानी, मंडल अध्यक्ष विष्णु वर्मा, राजेश केसरवानी, राजवंशी, मुरारी लाल अग्रवाल, किरन जायसवाल, जयश्री जायसवाल, ओपी द्विवेदी, क्षमा दुबे, श्यामचंद्र, कुंज बिहारी मिश्रा के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को माला पहनाकर व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।

Posted By: Inextlive