- मेरठ सीट पर सभी पार्टियों के आला कमान की हैं निगाहें

- सभी पार्टियों के प्रत्याशियों के प्रचार में कई बड़े नामों के आने की चर्चा जोरों पर

- कांग्रेस में सोनिया, राहुल, अजित सिंह, जयंत चौधरी, जया प्रदा, राज बब्बर और सलमान खान की है मेरठ में प्रचार करने की मांग

- भाजपा की ओर से नवजोत सिंह सिद्धू और हेमा मालिनी और राजनाथ सिंह का चल रहा है नाम

- सपा से अखिलेश यादव और मुलायम सिंह, बसपा से मायावती और नसीमुद्दीन सिद्दकी और आप से केजरीवाल आएंगे

- एक मई के बाद मेरठ में कांग्रेस की होगी बड़ी रैली

Meerut : संसद के गलियारों तक अपने प्रत्याशी को पहुंचाकर प्रधानमंत्री की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए स्टार प्रचारक अब मैदान में आने वाले हैं। सभी पार्टी के स्टार प्रचारक अपने-अपने प्रत्याशी के लिए चुनाव प्रचार करने के लिए एक मई से मेरठ में आने शुरू हो जाएंगे। अभी स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम तो तय नहीं हुआ है, लेकिन नामों की चर्चा होनी शुरू हो गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही बडे़ नामों की रैली और रोड शो कराने की तैयारी में हैं।

कांग्रेस की मेरठ पर विशेष निगाहें

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से कांग्रेस-रालोद कांग्रेस आलाकमान की निगाहें पूरी तरह टिकी हुई है। यहां की सीट पर कब्जा करना प्राथमिकता पर बना हुआ है। यहां पहले दयानन्द गुप्ता को टिकट देने के बाद कांग्रेस ने फिल्म अभिनेत्री नगमा को चुनावी मैदान में उतारा है। ऐसे में स्टार प्रचारक के माध्यम से वोट लेने का पूरा फोकस पार्टी द्वारा किया जाएगा। नगमा के प्रचार में सोनिया गांधी, राहुल गांधी अजित सिंह, जयंत चौधरी, जया प्रदा, राज बब्बर, सलमान खान समेत कई लोगों के नाम चल रहे हैं। कुछ स्टार तो रैली को संबोधित करने के लिए आएंगे, जबकि कुछ स्टार चुनाव से चार-पांच दिन पहले रोड शो करने भी आ सकते हैं।

भाजपा के स्टार भी दिखाएंगे दमखम

मेरठ में भाजपा के राजेंद्र अग्रवाल सिटिंग एमपी हैं। मिशन ख्7ख् प्लस के लिए एक-एक सीट महत्वपूर्ण है। ऐसे में अपनी सीट को बरकरार रखने की भी चुनौती है। इसलिए भाजपा भी बडे़ स्टार प्रचारक को मैदान में उतारने के लिए तैयार बैठी है। इनकी ओर से नवजोत सिंह सिद्धू और हेमा मालिनी और राजनाथ सिंह का नाम स्टार प्रचारक के तौर पर चल रहा है।

आप के भी सितारे

दिल्ली विधानसभा में अच्छा प्रदर्शन करके सुर्खियों में आने वाली आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मेजर हिमांशु भी ताल ठोक दी है। आप की ओर से प्रचार करने के लिए ख्ख् मार्च को अरविंद केजरीवाल का प्रोग्राम मेरठ आने का था, लेकिन स्थगित हो गया था। अब आप के स्टार केजरीवाल, कवि कुमार विश्वास और मनीष सिसौदिया मेजर हिमांशु के प्रचार करने के लिए मेरठ में आ सकते है। पार्टी की ओर से अरविंद केजरीवाल से डिमांड की गई है।

बसपा और सपा के स्टार भी

बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी भी मेरठ में फतह हासिल करने के लिए बड़ी रैली का आयोजन करेगी। बसपा प्रत्याशी शाहिद अखलाक के लिए प्रचार में बसपा सुप्रीमो मायावती, नसीमुद्दीन सिद्दकी, सतीश मिश्रा की प्रचार करने के लिए डिमांड की गई है जबकि सपा प्रत्याशी शाहिद मंजूर के प्रचार में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, मुलायम सिंह यादव और शिव पाल यादव की डिमांड की गई है।

नगमा के प्रचार करने के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेता और स्टार आएंगे। अभी सूची तैयार नहीं हुई है, लेकिन कई बड़े नेता प्रचार करने के लिए आएंगे।

सलीम भारती, महानगर अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी

राजेंद्र अग्रवाल के प्रचार में नवजोत सिंह सिद्धू और हेमा मालिनी के आने की संभावना है। जल्द ही कार्यक्रम आने वाला है। बडे़ स्टार प्रचारक के आने से चुनाव में प्रभाव बढ़ता है।

गजेंद्र शर्मा

मीडिया प्रभारी

भाजपा

हमारे पार्टी के बड़े नेता भी प्रचार करने के लिए आएंगे। प्रचार के लिए मुख्यमंत्री का हापुड़ का कार्यक्रम आ गया है। जल्द ही मेरठ में भी प्रचार के लिए आएंगे।

शाहिद मंजूर

सपा प्रत्याशी

अरविंद केजरीवाल के मेरठ आने का प्रोग्राम तय हुआ था, लेकिन किसी कारण से कैंसल हो गया था। अरविंद जी के संपर्क में है, जल्द ही उनके आने का प्रोग्राम तय हो जाएगा।

मनोज हंस

नेता

आम आदमी पार्टी

लोकसभा चुनाव में शाहिद अखलाक के प्रचार में बसपा सुप्रीमो मायावती छह अप्रैल को मेरठ में आएंगी। जल्द ही उनका कार्यक्रम मिल जाएगा।

सुनील वाधवा

मेरठ कैंट बसपा प्रभारी

Posted By: Inextlive