भारतीय स्टेट बैंक, प्रशासनिक कार्यालय के उप महाप्रबंधक विनोद कुमार सिन्हा द्वारा असिस्टेंट डिस्ट्रिक्ट मजिस्टेट (वित्त) सुरेश कुमार पॉल को 2000 मास्क एवं सेनेटाइजर प्रदान किया गया। जिला प्रशासन के माध्यम से इसे गरीब एवं जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा। इसके अलावा दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी वीएन शुक्ला को भी क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय षष्ठम् के सौजन्य से 1000 सैनेटाइजर बॉटल प्रदान किया गया। मुख्य शाखा वाराणसी के सौजन्य से इसके पूर्व में भी एसपी सिटी दिनेश सिंह को मास्क एवं सेनेटाइजर प्रदान किया गया था। इस अवसर पर वाराणसी पदस्थ सभी क्षेत्रीय प्रबंधक उपस्थित रहे।

Posted By: Inextlive