गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुई चयनित

KAUSHAMBI: कौशांबी जिला स्टेडियम की ओर से मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए तीन खिलाडि़यों का चयन किया गया था। खेल प्रतिभाग का प्रदर्शन करने वाली तीन खिलाडि़यों में से दो सगी बहनों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। रविवार को होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए दोनों बहनें शनिवार को गोरखपुर के लिए रवाना हो गई।

प्रतिभा की धनी हैं मोनम और माला

जिला स्टेडियम की ओर से बालिका वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता में प्रतिभाग के लिए मंडल स्तरीय प्रतियोगिता में मोनम दुबे व उसकी बहन माला देवी के अलावा रश्मि यादव ने अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। 10 दिसंबर को हुई प्रतियोगिता में मोनम व माला देवी का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। फुटबाल कोच विशाल सिंह विस्ट ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों खिलाड़यिों का चयन होने के बाद से जिले की प्रतिभाओं में खुशी का माहौल है। यहां के खिलाड़ी भी अब खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हैं। जिला क्रीड़ा अधिकारी एमएम चौधरी ने कहा कि ग्रामीण परिवेश की दो सगी बहनों को चयन फुटबाल के लिए हुआ है। दोनों 12 दिसंबर को गोरखपुर में होने वाली राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। बेहतर प्रदर्शन होने पर उनका चयन नेशनल के लिए हो सकता है।

Posted By: Inextlive