PRAYAGRAJ: उप्र शासन के पर्यटन व धर्मार्थ कार्य राज्यमंत्री डॉ। नीलकंठ तिवारी ने शनिवार को श्रंगवेरपुर धाम के पर्यटन निर्माण कार्यो का निरीक्षण किया। यात्री निवास परिसर में बनाये गये बड़े हॉल की क्षमता की जानकारी मांगी। जिस पर यूपीपीसीएल के महाप्रबंधक धर्मेद्र सिंह ने बताया कि लगभग 500 लोगों को हाल में ठहराया जा सकता है। साथ ही उन्होंने महिला पुरुष शौचालय को भी देखा। निरीक्षण के दौरान वह हाल की छत पर भी गए। ब्रांस की बनी भगवानश्रीराम की प्रतिमा को भी उन्होंने देखा। उन्होंने भव्य प्रतिमा की तारीफ भी की। यह भी बताया गया कि जो यात्री खाना बनाना चाहे वो यहां बना सकता है। इसके लिए रसोई घर का निर्माण कराने को कहा गया।

दस दिन में हो सीढि़यों की मरम्मत

राज्यमंत्री ने रामघाट व विद्यार्थी घाट की सीढि़यों की मरम्मत दस दिन के भीतर कराने को कहा। उन्होंने वहां पर बने प्रसिद्ध मंदिर मां शान्ता श्रृंगी मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने नालियों की सफाई व दुरुस्त करने को कहा। वहां से निकलकर वह श्रीराम शयन आश्रम गए और वहां से दर्शन पूजन करने के बाद रामचैरा घाट गए। यहां बताया गया कि विद्यार्थी घाट से रामचैरा घाट को आपस में जोड़ा जा सकता है। उन्होंने इसका रोडमैप तैयार कर शीघ्र ही प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए। बताया गया गया कि पांच एकड़ पार्क में निषादराज पार्क का निर्माण होना है।

Posted By: Inextlive