राज्य महिला आयोग ने लड़का-लड़की को दिया सुझाव

शादी से पहले लड़की को परखने के लिए लड़का के घर में रखा

RANCHI: तुम मैरिज सर्टिफिकेट दो, हम लोग तुम्हे सिक्योरिटी देंगे। यह मामला राज्य महिला आयोग में दो दिनों की सुनवाई के दौरान सामने आया है, जहां आयोग ने न्याय दिलाने के लिए पहले आवेदक के समक्ष अपनी शर्त रखी है। इसके अनुसार एक जोड़े को शादी करने के लिए कहा गया, वो भी कोर्ट मैरिज। जिसके बाद अगर शादी करने वाला जोड़ा आयोग को अपना मैरिज सर्टिफिकेट दिखाता है तो आयोग उसके परिजनों से उसकी रक्षा करेगा।

यह है मामला

दरअसल, पिछले कुछ महीने से न्याय की गुहार लेकर एक लड़की लगातार आयोग के चक्कर लगा रही थी। लड़की को जिस लड़के से शादी करनी है, उसके घर में वह पहले से ही रह रही है। इस बीच लड़की प्रेगनेंट हो गई। लेकिन लड़के के घरवालों ने शादी कराने के बजाए लड़की का एबॉर्शन करा दिया और उसे घर से चले जाने को कहा।

लड़के ने बताया-घरवालों से है खतरा

आयोग को लड़की ने बताया कि लड़के के घर से निकाल दिए जाने के बाद लड़के ने भी उससे संपर्क छोड़ दिया। आयोग को जब ये शिकायत मिली, तो उसने अपने स्तर से लड़के को ढूंढ़ना शुरू किया। लड़का को पुलिस की मदद से रांची बुलवाया गया। कोर्टलड़के से जब आयोग ने पूछताछ की, तो उसने बताया कि अगर वो जबरन लड़की से शादी कर लेगा तो उसके घरवाले उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल देंगे। इसके बावजूद लड़की को प्रताडि़त किया जा रहे।

Posted By: Inextlive