रांची: झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की सदस्यता से छह साल के लिए निष्कासित सदस्यों ने प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह और नेटा डिसूजा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आलाकमान से मांग की है कि उन्हें पद से हटाया जाए। जेपीसीसी के अंदर मचा घमासान अभी खत्म भी नहीं हुआ कि अब झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस के अंदर भी घमासान शुरू हो गया है। शनिवार को जहां झारखंड महिला कांग्रेस प्रभारी नेटा डिसूजा द्वारा पांच सदस्यों को छह साल के लिए निष्कासित करने का निर्देश जारी किया गया वहीं रविवार को निष्कासित महिला कांग्रेस की सदस्यों ने जमकर विरोध जताया।

भाजपा का हेमंत पर पलटवार

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने संडे को प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन के उस बयान को पूरी तरह तथ्यहीन बताया, जिसमें उन्होंने रूरल एरिया में स्ट्रीट लाइट में घोटाले की बात कही थी। प्रतुल ने कहा बिना जानकारी के आरोप लगाना हेमंत सोरेन की निराशा और हताशा वाली मानसिकता को दिखाता है। उन्होंने कहा कि मुखिया संघों द्वारा विभाग को प्रस्ताव दिया गया था कि अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग दरों पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही है, उसके बाद सरकार ने पूरे प्रदेश में सामान दर लागू करने के लिए यह कार्य ईईएसएल को दिया, जो शत प्रतिशत भारत सरकार की स्वामित्व वाली कंपनी है।

Posted By: Inextlive