स्टीव जॉब्स ने अपने साथियों के साथ मिलकर 1 अप्रैल 1976 को एप्पल कंपनी की स्थापना की थी। Apple II ने कंपनी को बड़ी मुकाम तक पहुंचाया।


कानपुर। Apple Inc. (एप्पल कंपनी) के लिए आज का दिन बेहद खास है। एप्पल हिस्ट्री की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनिक और रोनाल्ड वेन ने मिलकर 1 अप्रैल, 1976 को एप्पल कंपनी की शुरुआत की थी। स्टीव वोजनिक और स्टीव जॉब्स हाई स्कूल से एक दूसरे के बहुत अच्छे दोस्त थे। बता दें कि वे दोनों इलेक्ट्रॉनिक्स में काफी रुचि रखते थे और दोनों को बाहरी माना जाता था। वे ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद भी संपर्क में रहे और दोनों ने एकसाथ अपना कॉलेज ड्रॉप किया। उन्होंने 1 अप्रैल, 1976 को एप्पल कंपनी की ओर से Apple I नाम के पर्सनल कंप्यूटर को बाजार उतारा, जिसे वोजनिक ने डिजाइन किया था लेकिन लोगों ने इसे पसंद नहीं किया। Apple II ने कंपनी को ऊपर पहुंचाया
इसके बाद 1977 में कंपनी ने अपना Apple II पर्सनल कंप्यूटर को बाजार में लॉन्च किया। यह पहला पर्सनल कंप्यूटर था, जिसे प्लास्टिक केस और कलर ग्राफ़िक्स में उतारा गया था। कुल मिलाकर, Apple II एक इम्प्रेसिव मशीन थी। उस समय इस पर्सनल कंप्यूटर की बिक्री खूब हुई। इस कंप्यूटर की बिक्री ने कंपनी को बड़ा बनाने में भी अहम भूमिका निभाई। जब 1980 में Apple III लॉन्च हुआ, तब Apple के कई हजार कर्मचारी थे और विदेशों में भी इसके कंप्यूटरों की बिक्री होने लगी थी। 1981 में मुश्किल दौर का करना पड़ा सामना1981 में, कंपनी को काफी मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। मंदी के कारण बाजार में एप्पल के कंप्यूटर की बिक्री कम हो गई। कंपनी को मजबूरन बजट के चलते 40 कर्मचारियों को एप्पल से हटाना पड़ा। वोजनिक भी इसी साल फरवरी में एक विमान दुर्घटना में घायल हो गए, जिसके बाद मार्च में स्टीव जॉब कंपनी के प्रमुख बने। जॉब्स की नेतृत्व में कंपनी ने खूब तरक्की की और दुनिया में एक अलग पहचान बनाई। 5 अक्टूबर 2011 को पैन्क्रीऐटिक केंसर की वजह से स्टीव जॉब्स की मौत हो गई।  बता दें कि आज एप्पल दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में से एक है। इसका नेट वर्थ 1 ट्रिलियन डॉलर है।

Posted By: Mukul Kumar