साल 2015 के आईसीसी अवॉर्ड्‍स में ऑस्‍ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मारी है। जब कि भारत को निराशा हाथ लगी है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर व दक्षिण अफ्रीका के एबी डी'विलियर्स सर्वश्रेष्ठ वन-डे प्लेयर के खिताब से नवाजे गए। भारत की झोली में इस बार एक भी अवॉर्ड नहीं गया है।


सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफीऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने वर्ष 2015 के आईसीसी अवॉर्ड्स में बाजी मारी। स्मिथ वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर तथा सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर चुने गए। दक्षिण अफ्रीका के एबी डी'विलियर्स सर्वश्रेष्ठ वन-डे प्लेयर चुने गए। भारत को इस बार निराशा हाथ लगी और उसे एक भी पुरस्कार नहीं मिल पाया।स्मिथ ऑस्ट्रेलिया के चौथे और कुल 11वें खिलाड़ी बन गए जिन्हें वर्ष के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर की सर गारफील्ड सोबर्स ट्रॉफी मिली। उनसे पहले रिकी पोंटिंग (2006 और 2007), मिचेल जानसन (2009 और 2014), माइकल क्लार्क (2013) यह ट्रॉफी जीतने वाले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर हैं। वोटिंग अवधि के दौरान


18 सितंबर 2014 से 13 सितंबर 2015 की वोटिंग अवधि के दौरान स्मिथ ने टेस्ट में 13 मैचों में 82.57 की औसत से 1734 रन बनाये। इसमें सात शतक और छह अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने 26 वनडे में 1249 रन बनाये जिनमें चार शतक और आठ अर्धशतक शामिल थे। डी'विलियर्स ने लगातार दूसरे वर्ष सर्वश्रेष्ठ वन-डे क्रिकेटर का पुरस्कार जीता। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फॉफ डु प्लेसिस को सर्वश्रेष्ठ टी-20 प्रदर्शन का पुरस्कार मिला। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 11 जनवरी 2015 को 56 गेंदों में 119 रनों की पारी खेली थी। सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर

ऑस्ट्रेलिया की महिला कप्तान मेग लेनिंग को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर चुना गया, जबकि वेस्टइंडीज महिला टीम की कप्तान स्टेफनी टेलर सर्वश्रेष्ठ महिला टी-20 प्लेयर चुनी गई। ऑस्ट्रेलिया के जोस हेजलवुड सर्वश्रेष्ठ उभरते क्रिकेटर चुने गए। यूएई के खुर्रम खान को आईसीसी का सर्वश्रेष्ठ एसोसिएट और एफिलिएटेड क्रिकेटर चुना गया। न्यूजीलैंड में ब्रैंडन मॅक्कुलम को स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुरस्कार के लिए चुना गया। रिचर्ड केटलबरो को सर्वश्रेष्ठ अंपायर चुना गया। उन्होंने लगातार तीसरी बार यह पुरस्कार जीता और वे हैटट्रिक लगाने वाले साइमन टफेल और अलीम डार के बाद तीसरे अंपायर बने।

inextlive from Cricket News Desk

Posted By: Shweta Mishra