- सुबह से ही आसमान में छाए बादल, दोपहर बाद निकली धूप

- बारिश के कारण तापमान में आई गिरावट

Meerut । मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिला। शुक्रवार को सुबह से बारिश ने तापमान में गिरावट लाई। गुरूवार रात से छाए बादलों से शुक्रवार सुबह से ही बारिश होने लगी। हालांकि, लॉकडाउन और बारिश के कारण सड़कों पर सन्नाटा रहा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आज भी बादल रहने का अनुमान है और बारिश भी हो सकती है।

आज भी बारिश की संभावना

मौसम वैज्ञानिक डॉ। ए। एन सुभाष के अनुसार शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 19. 6 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 3 डिग्री हाई था, वहीं अधिकतम तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया, जो नॉर्मल से 4 डिग्री कम था। उन्होंने बताया कि शनिवार को भी बारिश हो सकती है।

Posted By: Inextlive