बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन द‍िनों बि‍हार में अपनी विकास समीक्षा यात्रा कर रहे हैं। इस दौरान उनके काफ‍िले पर हमला हो गया है। हमले के बाद से हालात काफी तनावपूर्ण हो गए हैं। वहीं इस घटना को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने दुख व्यक्त करते हुए कहा क‍ि यह तो होना ही था। ऐसे में लोगों के मन में सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों ने अपने गुस्‍से के पीछे ये वजहें बताई...


सीएम नें फॉर्म हाउस से सभा को संबोधित कियाबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समीक्षा यात्रा के दौरान जैसे ही बक्सर जिले के नंदन गांव में पहुंचे तो ग्रामीणों ने उन पर हमला बोल दिया। काफिले पर ईट पत्थर फेकें जाने लगें। कई गाड़ियों के शीशे टूट गए। हालांकि इस घटना के दौरान सुरक्षाकर्मियों ने एतिहात बरतते हुए नीतीश कुमार को वहां से सुरक्षित निकाल कर दो किलोमीटर दूर एक फॉर्म पर ले गए। सीएम में यहीं से सभा को संबोधित किया।  समीक्षा यात्रा जनता के गले नहीं उतर रही
वहीं मुख्यमंत्री के काफिले को लेकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने गहरा दुख जताया है। इस दौरान उन्होंने उन पर तंज भी कसे। उनका कहना है कि यह तो होना ही था। नीतीश कुमार की ये समीक्षा यात्रा जनता के गले नहीं उतर रही है। खास बात तो यह है कि जिस दिन से उन्होंने इसकी शुरुआत की है, उसी दिन से उन्हें प्रदर्शन और नारेबाजी का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से उन्हें यह सब झेलना पड़ रहा है।

सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों की वो चिट्ठी, जिस पर मचा है बवाल

Posted By: Shweta Mishra