RANCHI: सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के किशोरगंज रोड नंबर म् के शिवशक्तिनगर में राजेश कुमार राय के आंगन में शुक्रवार की रात पत्थर बरसते रहे। इसमें राजेश कुमार के सिर में चोट लगी और वह जख्मी हो गए। वहीं, सुबह छानबीन के लिए पहुंचे डीएसपी की मौजूदगी में भी पत्थर फेंका गया। इसमें डीएसपी बाल-बाल बच गए।

सुधीर तंबोली की छत से फेंक रहे पत्थर

शनिवार की सुबह जब कोतवाली डीएसपी भोला प्रसाद सिंह राजेश कुमार राय की शिकायत पर जांच करने के लिए पहुंचे तो बताया गया कि पड़ोसी सुधीर तंबोली की छत से पत्थर फेंका जा रहा है। जब डीएसपी वहां जानकारी ले रहे थे, उस वक्त भी एक पत्थर उनके आंगन में आकर गिरा। इस घटना में डीएसपी बाल-बाल बच गए।

विरोध किया तो सिर फोड़ा

शुक्रवार की रात लगभग क्क् बजे रात में बगल के सुधीर तंबोली की बिल्डिंग की छत से लगातार पत्थर की बरसात राजेश कुमार राय के खपरैल घर पर किया जाने लगा। इससे आंगन में सो रहे राजेश राय समेत उनके परिजनों को चोट लगी। पत्थर चलने और चोट लगने के कारण जख्मी राजेश शोर मचाते हुए पत्थर बाजों को गाली-गलौज करते हुए उस बिल्डिंग के दरवाजे के पास गए, इस पर वहां के लोगों ने लाठी-डंडे से मारकर राजेश राय का सिर फोड़ दिया। इसके बाद वे लोग थाना पहुंच गए और राजेश पर एफआईआर दर्ज करा दी।

देर से पहुंची पुलिस, फूटा गुस्सा

राजेश ने सुखदेवनगर थाना को फोन कर अपने साथ घटी घटना के बारे में बताया। एक घंटे बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। वहीं, बगैर जांच किए पुलिस ने जीप में बैठे-बैठे ही घायल राजेश राय को ही डांट-फटकार करने लगी। इस पर मुहल्ले के लोगों ने पुलिस का विरोध किया तब जाकर पुलिस जीप से नीचे उतरी और घायल राजेश राय के आंगन में फेंका गए पत्थर को जीप में डालकर अपने साथ ले गई। राजेश को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया।

क्या है मामला

सुखदेवनगर थाना इंस्पेक्टर ने बताया कि विवाद का मुख्य कारण राजेश राय का खपरैल घर है। बगल की बिल्डिंग की अपेक्षा नीचा है। जब राजेश के घर की बेटी, बहन और पत्‍‌नी अपनी आंगन में स्नान या बैठी सोई रहती हैं, तो छत से लोग उनको देखकर कमेंट्स या कुछ इशारा करते हैं। जब मना किया जाता है तो बगल की छत से लोग पत्थर बरसाना शुरू कर देते हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Posted By: Inextlive