Radhika Madan on Stop Bra Strap Shaming आपके कपड़े आपको शर्मिंदा कर दें ऐसा नहीं होना चाहिए। आपके कपड़ो के कुछ कलर कुछ कांबिशेन परफेक्ट नहीं होते पर उनके लिए आप शर्मिंदा महसूस नहीं करते तो फिर कपड़े के किसी हिस्से को छिपाने के लिए इतनी मेहनत क्यों कि उनके जरा सा झलक जाने पर आप ऑक्वर्ड फील करने लगते हैं।

मुंबई (मिड-डे)। Radhika Madan on Stop Bra Strap Shaming: अंग्रेजी मीडियम एक्ट्रेस राधिका मदान को 'ब्रा स्ट्रैप शेमिंग' के खिलाफ शुरू किए गए 'बार ब्रा देखो' इनीशिएटिव का चेहरा बनाया गया है। मर्द को दर्द नहीं होता (2018) और पटाखा (2018) जैसी मूवीज में काम कर चुकी इस एक्ट्रेस को यह बात समझ नहीं आती कि आखिर आज भी महिलाओं को ब्रा स्ट्रैप जैसी चीज के लिए जज क्यों किया जाता है। वह इस मुद्दे पर चलने वाली बहस को नॉर्मलाइज करते हुए स्ट्रैप्स दिखाई देने के लिए शर्मिंदा की गईं महिलाओं को अपना सपोर्ट दे रही हैं।

View this post on InstagramBaar Bra Dekho, Hazaar Bra Dekho, kyunki it's just a bra ya! Super excited to be a part of this cool campaign by @mtvindia Waqt aagaya hai aapki bra straps ki awaaz buland karneka! #MTVBaarBraDekho

A post shared by Radhika Madan (@radhikamadan) on Feb 27, 2020 at 7:26am PST

इस बार अलग तरह से मनाएं 'वुमेन्स डे'

राधिका कहती हैं, 'भद्दी तरह से घूरा जाना, बुरी नजर से देखा जाना, न चाहते हुए भी टच किया जाना, पब्लिक ट्रांसपोर्ट या किसी और जगह पर हम लोगों में से लगभग सभी ने इस तरह की चीजों का सामना किया है। गेट अ लाइफ डूड, यह सिर्फ एक स्ट्रैप है।' उनका आगे कहना था, 'आइए इस वुमेन्स डे को अलग तरह से सेलिब्रेट करते हैं और ऑक्वर्ड महसूस न करना चूज करते हैं। स्ट्रैप आपको शर्मिंदा नहीं करते हैं और आप भी खुद को शर्मिंदा न करें।'

Posted By: Molly Seth