मेरठ में एक्यूआई का लेवल 'वेरी पुअर'

मौसम में आए बदलाव से मिली फौरी राहत

Meerut : मेरठ में स्मॉग से फौरी राहत मिली किंतु खतरा बरकरार है। दिनभर हवा की स्पीड कम होने से आसमान में धुंध छाई रही हालांकि दोपहर बाद धूप निकलने से स्मॉग की चादर छटी। एक्यूआई के स्तर में मामूली गिरावट देर शाम 6 बजे तक दर्ज की जा रही थी।

बरकरार रहा 'स्मॉग'

दिल्ली-एनसीआर के गैस चैंबर बनने का असर मेरठ में भी देखने को मिल रहा है। यहां भी पिछले तीन दिनों से पॉल्यूशन का लेवल 'वेरी पुअर' है। शुक्रवार को शहर के विभिन्न हिस्सों में अल सुबह आसमान को स्मॉग की चादर ने ढक लिया। दिन चढ़ते-चढ़ते पॉल्यूशन के लेवल में मामूली गिरावट दर्ज की गई जिसके बाद दोपहर एक बार आसमान साफ दिया। देर शाम तक एक्यूआई के लेवल में गिरावट बरकरार थी।

एक नजर में

समय जयभीम नगर पल्लवपुरम गंगानगर

प्रात: 6 बजे 352 341 326

दोपहर 12 बजे 343 333 320

शाम 6 बजे 305 341 283

---

मेरठ में आईक्यूआई के लेवल में शुक्रवार गिरावट दर्ज की जा रही है। सभी विभागों को निर्देश दिए गए हैं कि वे ग्रैप के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराएं। संयुक्त टीम छापेमारी कर जांच-पड़ताल कर रही है।

-आरके त्यागी, क्षेत्रीय अधिकारी, यूपीपीसीबी

Posted By: Inextlive