आगरा। लेखपाल मंगलवार को कार्य से विरत रहे। संबंधित तहसीलों में लेखपालों ने कार्य का बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। लगातार लेखपालों के विरोध प्रदर्शन के चलते लोगों के प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहे हैं, जिसके कारण प्रमाण पत्रों की करीब 15 की पेंडेंसी हो गई है। अभी आगे भी इसके समाधान की उम्मीद नहीं है। प्रशासन लाख कोशिशों के बाद भी कोई अतिरिक्त व्यवस्था नहीं कर सका है। जिसके कारण आम लोग परेशान हैं।

आठ मांगों को लेकर कर रहे हैं प्रदर्शन

लेखपाल आठ मांगों को लेकर आंदोलित हैं। लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई हैं। इसके विरोध में लेखपाल चरण बाईज आंदोलन कर रहे हैं। लेखपालों के आंदोलन से आम लोग प्रभावित हो रहे हैं। प्रमाण पत्रों के साथ ही अन्य कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं।

शोकसभा का किया आयोजन

जनपद में दो लेखपाल सुनील श्रीवास्तव व मनीष भारद्वाज की आकस्मिक मृत्यु हो जाने के बाद सभी छह तहसील में शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मौन रखा गया। इसके बाद सभी लेखपाल कार्य बहिष्कार करते हुए तहसील से प्रस्थान कर गए। आज से सभी तहसीलों में सुबह 10 से 4 बजे तकधरना प्रदर्शन यथावत जारी रहेगा। यह जानकारी देते हुए जिला मीडिया प्रभारी डॉ। अश्वनी ने बताया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती हैं, तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। इस मौके पर संघ के जिलाध्यक्ष चौधरी भीमसेन, अजीत सिंह, केदारनाथ, सतीश जैन आदि मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive