दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, मम्फोर्डगंज स्थित एक हास्टल में मिली थी बेहोश

बेली हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने घोषित कर दिया था मृत, संदिग्ध मानकर जांच में जुटी पुलिस

PRAYAGRAJ: हास्टल के बाथरूम में शनिवार को एक छात्रा बेहोश मिली थी। परिवार वाले उसे बेली हॉस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की वजह परिजनों ने कोल्ड स्ट्रोक बताया था। रविवार को उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम बाद पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि उसकी मौत करंट लगने की वजह से हुई थी। अब पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है।

दरवाजा तोड़ कर निकाले थे बाहर

नैनी के मोहब्बतगंज की सुमित्रा (22) पुत्री अनिरुद्ध कर्नलगंज एरिया के मम्फोर्डगंज स्थित एक प्राइवेट हॉस्टल में रह कर तैयारी करती थी। बताते हैं कि शनिवार को हॉस्टल के बाथरूम में वह बोहोश हो गई थी। दरवाजे को काट कर उसे निकाला गया था। बेली अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दो डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। पुलिस से जुड़े सूत्रों की मानें तो उसकी मौत करंट लगने से हुई थी। जबकि परिजन मौत का कारण कोल्ड स्ट्रोक बता रहे थे। अब पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है।

वर्जन

अभी कुछ नहीं का जा सकता। मामले की जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है। स्नान पर्व की वजह से व्यस्तता अधिक है। जांच के बाद जल्द ही स्थिति साफ हो जाएगी।

सत्येंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक कर्नलगंज

Posted By: Inextlive