- महिला पीजी कॉलेज में धूमधाम से मनाया गया 79वां वार्षिकोत्सव

LUCKNOW : महिला पीजी कॉलेज का 79 वां वार्षिकोत्सव गुरुवार को मनाया गया। कार्यक्रम में प्रबंध समिति के अध्यक्ष व प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन व मुख्य अतिथि के तौर पर एलयू वीसी प्रो। एसपी सिंह मौजूद रहे। इस मौके पर मेधावी छात्राओं का सम्मान भी किया गया।

 

पेश की वार्षिक रिपोर्ट

प्रिंसिपल निशा गुप्ता ने इस दौरान कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत कर मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट किए। वीसी प्रो। एसपी सिंह ने कहा कि महिला पीजी कॉलेज छात्राओं को शिक्षा देने वाला सबसे पुराना कॉलेज है। पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन ने कहा कि कॉलेज ने कामयाबी की कई गाथाएं लिखी हैं। प्रबंधक प्रो। अनिल के श्रीवास्तव ने महिला कॉलेज का इतिहास 123 साल पुराना है। इसके बाद कई रंगारंग कार्यक्रम भी हुए।

 

 

मेधावियों का सम्मान

बीए

फ‌र्स्ट इयर - आयशा हुसैन, अंशिका सिंह, आयलिया अतीक

बीएससी (जीव विज्ञान)

फ‌र्स्ट इयर - वंशिका दीक्षित, तरन्नुम फातिमा, रूक्सार निशा

बीएससी (गणित)

फ‌र्स्ट इयर - प्रियंका गुप्ता, रिया सिंह, रिचा सिंह राठौर

बीएससी (गृहविज्ञान)

फ‌र्स्ट इयर - अर्शा खातून, समरीनजहां, गुरमीत कौर

बीकॉम

फ‌र्स्ट इयर - प्रिया जायसवाल, शिवानी रस्तोगी, तईयबा अंसारी

बीएड

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन - सिद्धी कृष्णा

 

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

कला वर्ग - सबीना परवीन

विज्ञान वर्ग - रूक्सार निशा

विज्ञान वर्ग (गृह विज्ञान) - गुरमीत कौर

वाणिज्य वर्ग - तइयबा अंसारी

कॉलेज में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन

रुक्सार निशा (बीएससी)

Posted By: Inextlive