-संस्कृत यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में एक ही कैंडीडेट ने कई पदों पर ठोकी ताल

-वैध-अवैध कैंडीडेट्स की लिस्ट दस को

-अध्यक्ष पद पर एक छात्रा ने भरा पर्चा

VARANASI

संपूर्णानंद संस्कृत यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ के लिए भ्8 स्टूडेंट्स ने बुधवार को नॉमिनेशन किया। क्म् दिसंबर को छात्रसंघ के विभिन्न पदों पर होने वाली वोटिंग के लिए ढोल-नगाड़े के बीच स्टूडेंट्स कैंपस पहुंचे। इसमें अध्यक्ष पद पर क्फ्, उपाध्यक्ष पद पर क्फ्, महामंत्री पद पर क्ख् व पुस्तकालय मंत्री पद पर क्ख् कैंडीडेट्स ने नामांकन पत्र भरा है। इसके अलावा संकाय प्रतिनिधियों के लिए आठ कैंडीडेट्स ने पर्चा भरा है। लास्ट ईयर की तरह इस बार भी एक ही कैंडीडेट ने छात्रसंघ के कई पदों पर दावेदारी की है।

गेट पर ही रोक दिया जुलूस

नॉमिनेशन को देखते हुए यूनिवर्सिटी कैंपस में सिक्योरिटी के टाइट इंतजाम किए गए थे। स्टूडेंट्स के जुलूस को दक्षिणी गेट पर ही रोक दिया जा रहा था। नॉमिनेशन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक चला। नामांकन के दौरान कैंडीडेट्स के अलावा उनके एक प्रस्ताव व दो अनुमोदकों को कैंपस में जाने की इजाजत थी। निर्वाचनाधिकरी प्रो। हेतराम कछवाह ने बताया कि वैध-अवैध कैंडीडेट्स की लिस्ट दस दिसंबर को दोपहर दो बजे तक जारी की जाएंगी। नाम वापसी क्क् दिसंबर को सुबह क्क् बजे से दोपहर एक बजे किए जा सकते हैं।

शुभ मुहूर्त का रखा ध्यान

यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के लिए ज्यादातर कैंडीडेट्स ने मुहूर्त देखकर नामांकन किया। प्रत्याशियों व समर्थकों के मुताबिक नॉमिनेशन के लिए सुबह क्क् बजे से दोपहर क्ख्.फ्0 मुहूर्त काफी अच्छा था लिहाजा इस बीच ज्यादातर उम्मीदवारों ने पर्चा दाखिल किया। इसमें मौसम ने भी साथ दिया।

महिला कैंडीडेट ने भी भरा पर्चा

छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष गिरजानंद चौबे की पुत्री प्रिया चौबे ने भी अध्यक्ष पद पर नॉमिनेशन किया है। वह एक मात्र महिला प्रत्याशी हैं। उन्हें एनएसयूआई का भी समर्थन प्राप्त है।

इन्होंने किया नॉमिनेशन

अध्यक्ष पद पर (क्फ्) : नरेंद्र कुमार मिश्र, राम प्रकाश उपाध्याय, कृष्ण कुमार पांडेय, रंजीत कुमार तिवारी, अतुल कुमार पांडेय, अवनीश मिश्र, संजय कुमार, मनीष कुमार मिश्र, प्रवीन कुमार शर्मा, सुजीत पांडेय, प्रिया चौबे, पुष्पेंद्र कुमार तिवारी, मनीष कुमार द्विवेदी।

उपाध्यक्ष (क्फ्): राम प्रकाश उपाध्याय, कृष्ण कुमार पांडेय, शिव कुमार त्रिपाठी, रंजीत कुमार तिवारी, अमित कुमार तिवारी, सुजीत पांडेय, अवनीश मिश्र, मनीष कुमार मिश्र, अभिषेक शुक्ला, पुष्पेंद्र कुमार तिवारी, ललित कुमार, संतोष पौडयाल, धीरेंद्र कुमार।

महामंत्री (क्ख्): नरेंद्र कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार पांडेय, राम प्रकाश उपाध्याय, रंजीत कुमार तिवारी, शिव कुमार त्रिपाठी, अवनीश मिश्र, अतुल कुमार पांडेय, मनीष कुमार मिश्र, संजय कुमार, सुजीत पांडेय, प्रवीन कुमार शर्मा व पुष्पेंद्र कुमार तिवारी।

पुस्तकालय मंत्री (क्ख्): राम प्रकाश उपाध्याय, कृष्ण कुमार पांडेय, सुजीत पांडेय, शिव कुमार त्रिपाठी, अभिषेक शुक्ल, अमित कुमार तिवारी, पुष्पेंद्र कुमार तिवारी, ललित कुमार, मनोज गुप्ता, ओम प्रकाश राय, नितिन कुमार यादव व धीरेंद्र कुमार।

संकाय प्रतिनिधि (आठ): साहित्य संकाय : ओम प्रकाश राय, राहुल उपाध्याय व सारक द्विवेदी, वेद वेदांग संकाय : आशुतोष द्विवेदी व अवनीश मिश्र : आधुनिक ज्ञान-विज्ञान संकाय : अंबुज कुमार, नितिन कुमार यादव व दिनेश कुमार सिंह। दर्शन संकाय व श्रवण विद्या संकाय प्रतिनिधि के लिए किसी ने नॉमिनेशन नहीं किया।

Posted By: Inextlive