-गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आज होगा महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद संस्थापक सप्ताह समारोह का मुख्य महोत्सव व पारितोषित वितरण समारोह

GORAKHPUR: महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् संस्थापक सप्ताह समारोह की तैयारी पूरी हो चुकी है। सोमवार को गोरखनाथ मंदिर के दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में सुबह 9.30 बजे से लगभग 730 छात्र-छात्राएं पुरस्कृत होंगे। विद्यार्थियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, राज्यपाल राम नाईक और सीएम योगी आदित्यनाथ पुरस्कृत करेंगे। इस दौरान महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद् के अध्यक्ष प्रो। उदय प्रताप सिंह भ्ाी रहेंगे।

शोभायात्रा पहला पुरस्कार एमपी पीजी कॉलेज के नाम

शोभायात्रा में श्रेष्ठ अनुशासन व पथ संचालन के पुरस्कारों की भी घोषणा कर दी गई। शोभायात्रा का प्रथम पुरस्कार महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज को दिया जाएगा। द्वितीय पुरस्कार दिग्विजयनाथ स्नातकोश्रर कालेज को मिलेगा। तृतीय पुरस्कार गुरु श्रीगोरक्षनाथ कॉलेज ऑफ नार्सिग गोरखनाथ को दिया जाएगा। प्रोत्साहन पुरस्कार महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सिविल लाइंस व महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंड्री स्कूल मंगला देवी मन्दिर को दिया जाएगा।

इन्हें दिए जाएंगे पुरस्कार

-महाराणा भगवत सिंह स्मृति पुरस्कार-अन्नु यादव

- स्व। चौधरी विनोद कुमार स्मृति पुरस्कार- शिवांग कुमार चौरसिया

- डॉ। हरिप्रसाद शाही स्मृति पुरस्कार- प्रतिभा गुप्ता

- लक्ष्मीशंकर वर्मा स्मृति पुरस्कार-अजय कुमार

- स्व। चंडी प्रसाद सिंह स्मृति छात्रवृत्ति- राहुल कान्दू व दिलीप विश्वकर्मा

- स्व। राम नरेश स्मृति पुरस्कार-रवि कुमार सिंह

- सुशीला देवी स्मृति पुरस्कार- सुप्रिया बर्नवाल

- मां गंगदेई देवी स्मृति पुरस्कार-सुषमा दुबे

- चौधरी रामलखन स्मृति पुरस्कार-अमीषा गुप्ता

- चौधरी कृष्णा स्मृति पुरस्कार - गरिमा जायसवाल व शिखा सिंह

- पं। बब्बन मिश्र स्मृति पुरस्कार-अंशिका श्रीवास्तव

प्रतियोगिता के परिणाम घोषित

रामचरितमानस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महाराणा प्रताप कन्या इंटरर कॉलेज रामदत्तपुर की कक्षा 7 की छा़त्रा अंशिका श्रीवास्तव को दिया गया। वहीं, द्वितीय स्थान महाराणा प्रताप बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस में पढ़ने वाली कक्षा 9 की छात्रा अंशिका त्रिपाठी को दिया गया। तृतीय स्थान महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंड्री स्कूल मंगला देवी मन्दिर बेतियाहाता की कक्षा 9 की छात्रा शांभवी शुक्ल को प्राप्त हुआ। अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में प्रथम स्थान ऐशानी पांडेय आर्मी पब्लिक स्कूल कूड़ाघाट को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। रूपा नंदा सेक्रेड हर्ट एकेडमी को तृतीय स्थान मिला। जया चतुर्वेदी आर्मी पब्लिक स्कूल को माध्यमिक वर्ग में प्रथम स्थान दिया गया। वहीं, जागृति त्रिपाठी जीएन नेशनल पब्लिक स्कूल गोरखनाथ में पढ़ने वाली को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। साक्षी यादव डिवाइन पब्लिक स्कूल बिछिया को तृतीय स्थान मिला। वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पल्लवी पांडेय सरस्वती विद्या मन्दिर महिला कॉलेज आर्य नगर उत्तरी को द्वितीय प्राप्त हुआ। वहीं, तृतीय स्थान संदीप कुमार तिवारी व प्रिया दुबे महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ को प्राप्त हुआ।

कवि गोष्ठी प्रतियोगिता

गोरखनाथ मंदिर में सुबह 11 बजे उदियमान कवि गोष्ठि प्रतियोगिता दिग्विजयनाथ पीजी कालेज सभागार में हुई। लगभग 34 उदीयमान कवियों ने अपनी स्वरचित कविता पढ़ी। साढ़े तीन घंटे चले कार्यक्रम में 18 संस्थाओं के 34 कवियों ने कविता पाठ किया।

Posted By: Inextlive