आज टेक्‍नोलॉजी का जमाना है। छोटे बच्‍चे हो या बुजुर्ग हर किसी लाइफ आज की बढ़ती टेक्‍नोलॉजी चीजों पर निर्भर हो गई हैं। जिससे आज लोग काफी आगे जा रहे हैंलेकिन ऐसे में एक बात यह भी जितना आज की पीढ़ी फास्‍ट टेक्‍नोलॉजी से जुड रही है उनती ही अपनी ट्रेडिशिनल यानी कि परंपरागत चीजों से दूर होती जा रही है। आज लाइफ से जुड़े करीब 20 परंपरागत कौशल ऐसे हैं जिनकी जगह इस टेक्‍नोलॉजी ने काफी तेजी से ले लिया है। इस बात का खुलासा हाल ही में ब्रिटेन में आयुध सर्वे में हुआ है।

2000 लोगों पर सर्वे हुआ
जानकारी के मुताबिक हाल ही में ब्रिटेन में ट्रेडिशिनल स्िकल्स और आज की टेक्नोलॉजी को लेकर सर्वे हुआ। जिसमें काफी शॉकिंग परिणाम सामने आए हैं। इस दौरान करीब 2000 लोगों पर सर्वे हुआ। इस दौरान लोगों से उनकी आज के टेक्नोलॉजी से पैदा हुए शौक और टेड़ीशनल स्िकल्स को लेकर सवाल पूछ गए। इतना ही नहीं इस शोध में आज की बच्चे और उम्रदराज लोगों को भी शामिल किया। जिसमें यह बात सामने आई कि आज की वाई फाई जैसी सर्विस वाले जमाने में बुनाई, पढाई, हाथ से लिखाई जैसी तमाल ट्रेडिशनल स्िकल्स गुम होते जा रहे हैं। इस संबंध में सर्वे करने वाली टीम के प्रवक्ता का कहना है कि आज के लोग मार्डन लाइफ की ओर काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। जिसकी वजह से करीब 20 ट्रेडिशनल स्किल्स काफी तेजी से गायब होते जा रहे हैं। आज लोग इतना ज्यादा तेज हो रहे हैं कि उन्हें अपने पैंरेट्स का फोन नंबर तक याद नहीं रहता है। उन्हें पता है कि जरूरत पड़ने पर वह अपने फोन से तुंरत निकाल लेंगे। इसके साथ ही आज लोग गाड़ी का टायर बदलने जैसी कई स्िकल्स से पूरी तरह से दूर हो रहे हैं।



ये चीजें हो रही मार्डन लाइफ का अहम हिस्सा :

*इंटरनेट पर सर्चिंग आज काफी तेजी से हो रही है।
*इंटरनेट, वाईफाई प्रयोग भी आज बेहद जरूरी।
*स्मार्टफोन पर लोगों की लाइफ डिपेंड हो चुकी है।
*बैंकिंग जैसी सुविधाएं भी ऑनलाइन मिल रही हैं।
*आज ऑनलाइन प्राइवेसी, सेटिंग जानना जरूरी है।
*जॉब सर्चिंग और अप्लाइंग भी ऑन लाइन हो गया है।
*टेक्नोलॉजी से लोग पानी जैसी तेजी से जुड रहे हैं।
*कंप्यूटर लैपटॉप में आज लाइफ सिमट गई है।
*अपडेटिंग, इन्स्टालिंग ये जरूरी स्िकल्स हो गई हैं।
*आज नोट बुक से ज्यादा टैबलेट पर काम हो रहा है।

 

Posted By: Shweta Mishra