राजनीति में फिल्‍मी सितारों की बात करें तो इसका इतिहास काफी लंबा है। एम जी आर से लेकर एन टी आर जो फिल्‍मों की दुनिया में काफी बड़े सितारे थे उन्‍होंने फिल्‍मों में काम करने के साथ ही राजनीति का रूख किया और कामयाब भी हुए। हम आप को उन कामयाब फिल्‍मी सितारों से मिलवाने जा रहे हैं जिन्‍होंने फिल्‍मों के साथ ही राजनीति में अपने कदम रखे और छा गए।

मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन

मारुदुर गोपालन रामचन्द्रन का जन्म 17 जनवरी, 1917 को हुआ था। उन्हें एम जी आर के नाम से भी जाना जाता था। वे तमिल फिल्मों के अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे। वर्ष 1977 से लेकर 1987 में उनके निधन तक वे भारत के तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री थे। उनका जन्म श्रीलंका के कैन्डी नाम स्थान पर हुआ था। वो लगातार दस वर्षो तक तामिलनाडु के मुख्यमंत्री के पद पर रहे। 

जयललिता

जयललिता का जन्म 24 फरवरी 1948 में हुआ था। वो दक्षिण भारतीय राजनैतिक दल ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम अन्ना द्रमुक की महासचिव थीं। इससे पूर्व वो 1991 से 1996 , 2001 में, 2002 से 2006 तक और 201 से 2014 तक तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं। राजनीति में आने से पहले वो अभिनेत्री थीं। उन्होंने तमिल के अलावा तेलुगू, कन्नड और एक हिंदी तथा एक अँग्रेजी फिल्म में भी काम किया है। उन्होंने 15 वर्ष की आयु में कन्नड फिल्मों में मुख्य अभिनेत्री की भूमिकाएं करना शुरु कर दिया था। 1965 से 1972 के दौर में उन्होंने अधिकतर फिल्में एमजी रामचंद्रन के साथ की।

राजेश खन्ना

राजेश खन्ना को बॉलीवुड का पहला सुपरस्टार कहा जाता है। राजेश खन्ना ने आखिरी खत फिल्म से अपने करयिर की शुरुआत की थी। 1969 से 1971 के बीच में उन्होंने लगातार 15 हिट फिल्में दी जो अभी तक रिकॉर्ड है। इसे कोई नहीं तोड़ पाया। कांग्रेस पार्टी की ओर से उन्होंने लोक सभा का चुनाव भी लड़ा। नई दिल्ली से 1992 से 1996 के बीच में वो लोक सभा का सदस्य भी रहे। राजीव गांधी के कहने पर उन्होंने कांग्रेस का चुनाव प्रचार करना शुरु किया था। राजेश खन्ना ने 1992 में उसी लोकसभा सीट से अपने दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा को 25 हजार वोटों से हराया था। 

धर्मेन्द्र

धमेन्द्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 में हुआ था। वो एक्टर भी हैं। प्रोड्यूसर भी है और राजनेता भी हैं। उन्होंने हिन्दी सिनेमा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें ही मैन और एक्शन किंग के नाम से जाना जाता है। 14वीं लोकसभा चुनाव में राजस्थान के बीकानेर से वो भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकसभा प्रत्याशी रहे। उन्हें सरकार की ओर से पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।

स्मृति ईरानी

स्मृति ईरानी ने अपने करियर की शुरुआत एक मॉडल के तौर पर की थी। फिर वो टेलीविजन में आईं। क्योंकि सास भी कभी बहू टेलीशो के जरिए वो भारत के हर घर तक पहुंची। 2003 में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन किया। 2004 में वो महाराष्ट्र यूथ विंग की उपाध्यक्ष चुनी गईं। 2014 में हुए लोक सभा चुनाव के बाद वो कैबिनेट मिनिस्टर बनी। वो राज्य सभा की सदस्य भी हैं। 

 

National News inextlive from India News Desk

 

 

 

 

Posted By: Prabha Punj Mishra