- कानपुर का रहने वाला सरकारी कर्मचारी पहुंचा था शहर

-गोल्डेन होटल के बाथरूम में फांसी पर लटकी मिली बॉडी

ALLAHABAD: कानपुर के रहने वाले एक बिजली कर्मचारी ने इलाहाबाद आकर मौत को गले लगा लिया। उसकी बॉडी शाहगंज एरिया में स्थित एक होटल के बाथरूम में फांसी पर लटकी मिली। मोबाइल की मदद से पुलिस ने इस घटना की जानकारी उसके घर वालों को दी। जांच के बाद पता चला कि वह घर वालों से नाराज होकर निकला था और अपने रिटायरमेंट होने के एक दिन पहले ही जान दे दी।

बाथरूम में लगाया फांसी

मुरारी लाल श्रीवास्तव कानपुर चकेरी एरिया के रहने वाला था। वह कानपुर पनकी में विद्युत विभाग में जॉब करता था। मुरानी लाल ख्9 अक्टूबर को इलाहाबाद आया था। उसने जंक्शन के पास एक होटल में रूम लिया। फ्0 अक्टूबर की रात उसने डिनर के लिए आर्डर किया। रात में खाना रूम में पहुंच गया। उसके बाद उसने कोई आर्डर नहीं दिया। फ्क् अक्टूबर की रात में उस रूम से लगातार मोबाइल बजने की आवाज आ रही थी लेकिन कोई रिस्पांस नहीं मिल रहा था। यह देख वहां के कर्मचारियों ने दरवाजा नॉक करना शुरू किया लेकिन फिर भी कोई रिस्पांस नहीं मिला। इसके बाद होटल वालों ने शाहगंज पुलिस को बताया। पुलिस जांच करने पहुंच गई। खिड़की के अंदर झांका तो पता चला कि मामला गड़बड़ है। फिर दरवाजा खोल कर पुलिस अंदर पहुंची। अंदर का नजारा देखा तो दंग रह गए। बाथरूम में पानी की पाइप में रस्सी से फांसी के फंदे पर मुरारी लाल की बॉडी लटक रही थी।

मैसेज से पता चला राज

पुलिस इस केस की जांच पड़ताल में जुट गई। जांच के लिए पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट प्रेम भारतीय को भी बुला लिया। अंदर डिनर रखा था। शराब की एक छोटी बोतल भी मिली। जिससे लग रहा था कि मौत को गले लगाने से पहले उन्होंने शराब पिया होगा। पुलिस ने मुरारी लाल का ब्रीफकेश चेक किया तो उसके अंदर भी क्0 मीटर रस्सी मिली। जिससे पुलिस को यकीन है कि उन्होंने मौत को लगे लगाने के लिए पूरी प्लानिंग कर ली थी। पुलिस ने मोबाइल चेक किया तो उसमें कई मैसेज मिले जिससे साफ हो रहा था कि मामला कुछ गड़बड है। शाहगंज एसओ शैलेष राय ने बताया कि एक मैसेज में लिखा था कि मामा जी प्लीज बता दीजिए आप बिना बताए कहां चले गए हैं। यहां पर हम लोग परेशान हो रहे हैं। इस तरह के मैसेज से पुलिस को यकीन हो गया कि मुरारी लाल अपने घर से नाराज होकर निकला था। फिर पुलिस ने उसी नंबर पर काल करके घर वालों को बताया। रात में ही उसके भाई बनवारी लाल शहर पहुंच गए। बताया कि घर में उसकी वाइफ सीमा और एकलौता बेटा उत्कर्ष है। पुलिस ने आगे की कार्रवाई करते हुए बॉडी का पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार के लिए पार्थिव शरीर भाई को सौंप दिया।

Posted By: Inextlive