बॉलीवुड में आजकल मेन स्‍ट्रीम एक्‍ट्रेसेस से ज्‍यादा चर्चे तो उन स्‍टार डॉटर्स के हैं जिनकी स्‍टाइल और अदाओं का हर कोई दीवाना बन बैठा है। ऐसा ही नजारा कल रात दिखा जब अनन्‍या पांडे की बर्थडे पार्टी में चार चांद लगाने पहुंची सुहाना खान और शनाया कपूर।

मुंबई। चंकी पांडे की क्यूट बेटी और बॉलीवुड की डेब्यू एक्ट्रेस अनन्या पांडेय ने मंगलवार को अपना बर्थडे बांद्रा के पॉपुलर रेस्टोरेंट में सेलीब्रेट किया। इस पार्टी की खास बात तो यह थी कि इसमें सुहाना खान और संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर भी पहुंची थी। इन बॉलीवुड गर्ल्स का ऐसा खूबसूरत अवतार एक साथ कभी कभी ही देखने को मिलता है।

इस पार्टी के दौरान सुहाना खान कैजुअल लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लू शर्ट और डिस्ट्रेस्ड जींस पहन रखी थी। अगस्त महीने में सुहाना खान जबरदस्त सुर्खियों में थीं, क्योंकि उस वक्त सुहाना वोग इंडिया मैगजीन के कवर पेज पर छा गईं थी। इतनी कम उम्र में फैशन की दुनिया में जोरदार कदम रखने वाली सुहाना के मैगजीन की कवर गर्ल बनना बहुत खास था। तभी तो पापा शाहरुख ने कवर पेज की तस्वीर को अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर शेयर किया था।

संजय कपूर और महीप की बेटी शनाया कपूर भी अनन्या की बर्थडे पार्टी में पहुंची थीं। शनाया ने ब्लैक क्रॉप टॉप और स्ट्रिप्ड पैंट पहन रखा था। शनाया अभी भले ही ग्लैमर की दुनिया से दूर हों, लेकिन उनका स्टाइल किसी खूबसूरत मॉडल से कम नहीं लगता।

इस पार्टी में बर्थडे गर्ल अनन्या पांडे अपनी बहन रेयासा और एक और फ्रेंड के साथ पहुंचीं थीं। पार्टी में ब्लैक टॉप और मल्टीकलर स्कर्ट पहनें अनन्या बेहद ग्लैमरस नजर आ रही थीं।

बता दें कि अनन्या इससे पहले अपना बर्थडे अपनी फैमिली के साथ सेलीब्रेट कर चुकी थीं। बाद में वो अपने फ्रेंड्स के साथ बांद्रा के इस रेस्टोरेंट में पहुंचीं थीं।

आपको मालूम ही होगा कि अनन्या पांडे करण जौहर की बिग बजट मूवी 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2' से बॉलीवुड डेब्यू कर रही है। इस मूवी में टाइगर श्रॉफ उनके को-स्टार हैं। इस फिल्म के साथ ही अनन्या का स्टारडम नजर आने लगा है।

पार्टी से निकलकर अनन्या, सुहाना, शनाया और बाकी फ्रेंड्स सभी एक ही कार से वापस गए। कार की पिछली सीट पर बैठी अनन्या की क्यूट स्माइल वाकई दिल चुराने वाली है।

Posted By: Chandramohan Mishra