- गंभीर हालत में आरोपी पति जिला अस्पताल में भर्ती, मामले को अवैध संबंध से जोड़कर देख रही पुलिस

RUDRAPUR: सिडकुल की एक कंपनी में काम करने वाले आकाश ने सैटरडे को छह माह की गर्भवती पत्नी बबली की मुंह दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद पर चाकू से वार कर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिस ने बबली के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल आकाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले को अवैध संबंध से जोड़कर देख रही है।

पति-पत्नी में अक्सर होता था विवाद

उप्र के रामपुर में बिलासपुर थाना क्षेत्र निवासी आकाश सिडकुल की एक कंपनी में काम करता है। कुछ माह पहले पत्नी बबली (22) को लेकर रवींद्रनगर, काली मंदिर के पास आशा कार्यकर्ता कनकलता के मकान में किराये पर रहने लगा। आसपास के लोगों के मुताबिक पति-पत्‍‌नी में अक्सर विवाद होता था। सैटरडे सुबह भी अवैध संबंधों के शक में आकाश और बबली का विवाद हुआ। दोनों के बीच मारपीट भी हुई। इस बीच आकाश ने मकान मालकिन कनकलता को फोन कर बताया कि बबली ने उसे चाकू मार दिया है। इस पर जिला अस्पताल में मौजूद कनकलता ने कौशल्या इनक्लेव निवासी आकाश की बड़ी बहन आरती रानी को घटना की जानकारी दी। कुछ देर में ही आरती अपने पति पदमराम के साथ रवींद्रनगर पहुंच गई। वहां आकाश और बबली कमरे में बेहोश पड़े थे। दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बबली को मृत घोषित कर दिया। आकाश की हालत गंभीर देखते हुए उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है।

अवैध संबंध के चलते हत्या का शक

एसपी सिटी देवेंद्र ¨पचा ने बताया कि अवैध संबंधों के शक में दोनों के बीच विवाद हुआ था। प्रथमदृष्टया ऐसा लग रहा कि बबली का मुंह दबाकर हत्या की गई है। उसके चेहरे पर गहरे जख्म व गले पर नाखून के निशान हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि होगी। आकाश के होश में आने के बाद ही घटना के संबंध में पूरी जानकारी मिल सकेगी।

Posted By: Inextlive