-नए यमुना पुल पर लोगों ने सुसाइड करने से पूर्व पकड़ा, 100 नम्बर पर दी सूचना

ALLAHABAD: पति की डांट से नाराज एक महिला अपने तीन मासूम बच्चों साथ शनिवार को सुसाइड का प्रयास किया। घटना नए यमुना पुल की है। जब लोग शाम को पैदल आवाजाही कर रहे थे। इसी बीच जब तक लोग कुछ समझते कि वह बच्चों संग यमुना नदी में कूदने जा रही थी। तभी कुछ लोगों ने उसे दौड़कर पकड़ लिया और 100 नंबर पर घटना की सूचना दी। कीडगंज पुलिस ने महिला संग बच्चों को थाने ले गई।

प्राय: पति डांटता व गाली गलौज करता

जानकारी के मुताबिक झूंसी थाने महमूदपुर का रहने वाला डब्लू भारतीय की शादी कई साल पहले रेखा देवी नामक लड़की से हुई थी। शनिवार को रेखा अपने तीन बच्चे खुशी, आकाश व आर्दश के साथ नए यमुना ब्रिज पर सुसाइड करने पहुंच गई। हालांकि उसके सुसाइड करने से पूर्व ही पुल पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। तथा 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। उधर, कीडगंज पुलिस नए यमुना पुल पर पहुंचकर महिला और उसके तीन बच्चों को पकड़ कर अपने साथ थाने ले गई। उधर, थाने जाकर महिला ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसका पति डब्लू भारतीय उसके साथ आए दिन गाली गलौज और मारपीट करता है। इसका कई बार विरोध भी किया मगर वह नहीं मानता है। शनिवार को वह भी उसने घर आने पर मुझसे गाली गलौज किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बार बार की इस गाली गलौज से वह अजीज आ चुकी थी। जिसके बाद उसने सुसाइड करने का कदम उठाया। उधर, देर रात पति थाने पर आने के बाद दोनों पक्षों के बीच पुलिस समझौता कराने में जुटी थी।

Posted By: Inextlive