लल्लापुरा स्थित ससुराल में पंखे से लटकती मिली विवाहिता की लाश, मायके वाले लगा रहे हत्या का आरोप

-पति की दूसरी शादी से रहती थी तनाव में, होता था दोनों में अक्सर झगड़ा

VARANASI : सिगरा थाना एरिया के लल्लापुरा में विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गयी। मंगलवार की सुबह उसकी लाश पंखे से लटकती मिली। गले में दुपट्टे का फंदा था। ससुराल वालों का कहना है कि उसने सुसाइड किया है वहीं मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए थाने पर तहरीर दी है।

दूसरी शादी से थी नाराज

जयप्रकाश नगर की रहने वाली निशा बेगम ने बीस साल पहले सिकंदर खान से लव मैरिज की थी। दोनों के चार बच्चे हैं। दो साल पहले सिकंदर ने बहराइच में एक महिला से दूसरी शादी कर ली। इसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार की देर रात सिकंदर ने निशा की बहन साधना को फोन करके बताया कि निशा की तबीयत खराब है। मायके वाले उसे देखने ससुराल पहुंचे तो उन्हें जानकारी हुई कि उसकी मौत हो चुकी है। ससुराल वालों ने बताया कि रात में उसने फांसी लगा ली। मायके वालों का आरोप है कि निशा की जमकर पिटायी करने बाद हत्या करके लाश को लटका दिया गया।

Posted By: Inextlive