-सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आजीवन रहे प्रयत्नशील

-नई पीढ़ी को सुनहरे भविष्य का रास्ता दिखाया

-ईसीसी फ्लैट्स, मोदी पार्क, निक्को पार्क, डिमना गेस्ट हाउस, साउथ पार्क स्कूल, गुलमोहर स्कूल सहित कई लैंडमार्क बनाए

JAMSHEDPUR : एक शिक्षक के रूप में इन्होंने नई पीढ़ी को सुनहरे भविष्य का रास्ता दिखाया। एक सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर शहर में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आजीवन प्रयत्नशील रहे। एक सिविल इंजीनियर और कॉन्ट्रैक्टर के रूप में शहर को ऐसे लैंडमार्क दिए जो आने वाली पीढि़यों के लिए भी एक धरोहर है। ऐसे ही बहुमुखी प्रतिभा के धनी और समाज के प्रति समर्पित इंसान थे सुखदेव सिंह। ख्भ् जून क्998 को इनका निधन हुआ, लेकिन उनकी यादें और उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी जीवित हैं।

हर भेदभाव से थे परे

हर इंसान को समान नजर से देखने वाले सुखदेव सिंह आजीवन सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रयत्नशील रहे। जमशेदपुर में केंद्रीय शांति एवं सद्भावना समिति के गठन में उनका अहम योगदान रहा। क्97ख् में इसके गठन से लेकर क्998 तक वे इसके अध्यक्ष रहे। उनके पुत्र प्रभाकर सिंह ने बताया कि जमशेदपुर में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने में उनका अहम योगदान रहा और शहर शांति और सौहार्द स्थापित करने के लिए वे हमेशा प्रयासरत रहे।

शहर के विकास में रहा योगदान

क्भ् अगस्त क्9फ्0 को बिहार के सिवान जिले में पैदा हुए सुखदेव सिंह ने जमशेदपुर को अपनी कर्मभूमि बनाई। नौकरी की तलाश में जमशेदपुर आए सुखदेव सिंह ने जमशेदपुर हाई स्कूल में एक शिक्षक को तौर पर कार्य किया। इसी दौरान उन्होंने सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इसके बाद वे शहर के एक प्रतिष्ठित कॉन्ट्रैक्टर बने और एसडी सिंह कंस्ट्रक्शन कंपनी की स्थापना भी की। प्रभाकर सिंह ने बताया कि बतौर कॉन्ट्रैक्टर शहर में ईसीसी फ्लैट्स, मोदी पार्क, निक्को पार्क, डिमना गेस्ट हाउस, साउथ पार्क स्कूल, गुलमोहर स्कूल सहित कई लैंडमार्क बनाए। इसके अलावा वो कई सामाजिक संस्थाओं के साथ जुड़कर हमेशा समाज की भलाई के कार्यो में लगे रहते थे।

हमेशा रहेगी विरासत

सुखदेव सिंह द्वारा छोड़ी गई विरासत आज भी लोगों को नई दिशा दिखा रही है। शहर के प्रतिष्ठित स्कूल एसडीएसएम स्कूल की स्थापना उन्होंने ही क्99म् में की थी। आज इस स्कूल में दो हजार से बच्चे पढ़ते हों। एसडी सिंह मेमोरियल एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा समाजसेवा के और भी कई कार्य किया जाते हैं। प्रभाकर सिंह ने बताया कि ब्लड डोनेशन कैंप, बच्चों के बीच किताब वितरण सहित कई सामाजिक कार्यों के जरिए उनके विजन को आज भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

Posted By: Inextlive