दिन के बाद रात रात के बाद दिन होना प्रकृति की सामान्‍य प्रक्रिया है। दुनिया के बड़े हिस्‍से में यही प्रक्रिया चलती है लेकिन कई देश ऐसे भी हैं जहां पर यह नियम थोड़ा अलग है। यहां कई महीनों तक रात नहीं होती यानी कि सूर्य डूबता ही नहीं है। आइए जानें ऐसे देशों के बारे में जहां पर महीनों नहीं डूबता है सूर्य...


नॉर्वे: यह देश भी इस लिस्ट में शामिल है। यहां पर मई से जुलाई के बीच भी यही प्रक्रिया होती है। करीब 76 दिनों तक यहां सूरज दिन रात चमकता रहता है। लोग रात का अंधेरा ही भूल जाते हैं। इस दौरान यहां पर इस अनूठे रोमांच का मजा लेने बड़ी संख्या में पयर्टक आते हैं। फिनलैंड: फिनलैंड देश भी इसी रोमांच से भरा है। यहां पर हजारों झीलों और आइलैंड्स से सजा हुआ यह देश अपनी खूबसूरती और आकर्षण की वजह से जाना जाता है। यहां पर भी करीब 73 दिनों तक सूरज स्िथर हो जाता है। वह दिन रात चमकता रहता है। स्वीडन:
स्वीडन देश में सूरज न डूबने का समय थोड़ा अलग है। यहां पर मई से अगस्त तक सूरज आधी रात को डूबता है और सुबह 4.30 बजे फिर से उदय हो जाता है। इस दौरान लोगों को पता नहीं चल पाता है कि कब दिन हुआ और कब रात हो गई।

Interesting News inextlive from Interesting News Desk

Posted By: Shweta Mishra