हम अमूमन जो सोचते हैं वैसा होता नहीं है। वेब सीरीज में इन दिनों यह फार्मूला खूब अपनाया जा रहा है। सनफ्लॉवर मुंबई के एक हाई सोसायटी की कहानी है। एक मर्डर होता है और वह पहले एपिसोड में दिखा भी दिया जाता है। लेकिन पुलिस क्या सही अपराधी को पकड़ पाती है। इस कहानी में विकास बहल ने थ्रिलर के साथ फिलॉसफी का मिश्रण करके लिखा है एक मौत और उसके साथ ही सोसायटी में किन-किन आधार पर लोगों को जज किया जा सकता है कि कौन इंसान बेहतर है कौन नहीं। यह सब इस कहानी में देखने का मौका मिलेगा। लेकिन अफसोस कहानी का क्लाइमेक्स स्पष्ट नहीं है और कहानी का कन्फ्यूज होना आपको भी कन्फ्यूज कर देता है। पढ़ें पूरा रिव्यु

वेब शो का नाम : सनफ्लॉवर
कलाकार : सुनील ग्रोवर, आशीष विद्यार्थी, रणवीर शौरी, गिरीश कुलकर्णी, मुकुल चड्डा, आश्विन कौशल,
निर्देशक : राहुल सेनगुप्ता
ओटीटी : जी 5
रेटिंग : ढाई स्टार

क्या है कहानी
कहानी सनफ्लॉवर अपार्टमेंट सोसाइटी की है। वहां राज कपूर नाम के बिजनेस मैन की मौत हो जाती है। वहां सोनू ( सुनील ) रहता है, वह एक सेल्स मैन है। जो काफी बड़बोला है और उसे ओसीडी की भी परेशानी है। ऐसे में इंस्पेक्टर (रणवीर) और इंस्पेक्टर ताम्बे (गिरीश ) मौत की गुत्थी सुलझाने में लगी है। सोनू पर शक की सुई है। सच क्या है, यह तो आप शो देखने के बाद ही पता चलेगा। इधर अपार्टमेंट खाली होने से सोसाइटी मीटिंग होती है, उसमें लिव इन रिलेशनशिप, दो से ज्यादा शादी करने वाले, समलैंगिक, और देहात से आये लोगों का इंटरव्यू होता है और उन्हें उसमें आने की इजाजत नहीं होती है, क्योंकि सोसाइटी में अच्छा इंसान होने के अपने नियम बना रखे हैं लोगों ने।

View this post on Instagram A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

क्या है अच्छा
कहानी का बिल्ड आप अच्छा रहा। लेकिन कहानी पकड़ कर नहीं रख पाती है। बिखरने लगती है और बोर करने लगती है।

क्या है बुरा
ज्यादा फिलॉसपिकल होना और विषय को लेकर कन्फ्यूज्ड होना निर्देशक और लेखक का नजर आता है। कोई थ्रिल नहीं है। कहानी चौंकाती नहीं बिल्कुल, क्लाइमेक्स बेहद कमजोर

अदाकारी
अपने स्थापित इमेज से अलग सुनील ने अच्छा प्रयास किया है। कुछ दृश्यों में उनका काम कमाल का है। लेकिन कुछ जगहों पर वह बोर करते हैं। रणबीर ने भी थका सा काम किया है। गिरीश कुलकर्णी का काम अच्छा है। मुकुल चड्डा, आशीष विद्यार्थी ने भी ठीक ठाक काम किया है।

वर्डिक्ट
सुनील के फैंस अधिक उम्मीद लगा कर न देखें, औसत शो है।

Review By: अनु वर्मा

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari