भारतीय फुटबाॅलर सुनील छेत्री ने एक बड़ा रिकाॅर्ड अपने नाम कर लिया है। छेत्री अब सबसे ज्यादा इंटरनेशनल गोल करने वाले दूसरे एक्टिव खिलाड़ी हैं। उन्होंने अर्जेंटीना के स्टार फुटबाॅलर लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया।

दोहा (एएनआई)। भारत के फुटबॉल कप्तान सुनील छेत्री ने अर्जेंटीना के स्टार लियोनेल मेसी का रिकाॅर्ड तोड़ दिया है। छेत्री ने एक और उपलब्धि हासिल की जब वह सोमवार को मेसी को पछाड़कर दूसरे सबसे अधिक इंटरनेशनल गोल करने वाले एक्टिव खिलाड़ी बन गए। छेत्री ने दोहा के अल साद क्लब के जसीम बिन हमद स्टेडियम में चल रहे फीफा विश्व कप कतर 2022 क्वालीफाॅयर में बांग्लादेश के खिलाफ दो गोल दागे और टीम को 2-0 से जीत दिलाई।

117 Matches 🙌
74 Goals 🔥
The legend of @chetrisunil11 continues 🤩#BANIND ⚔️ #WCQ 🏆 #BackTheBlue 💙 #BlueTigers 🐯 #IndianFootballpic.twitter.com/jCEkv3KRr1

— Indian Football Team (@IndianFootball) June 7, 2021

छेत्री के नाम बड़ा रिकाॅर्ड दर्ज
36 वर्षीय छेत्री ने मैच के दूसरे हाफ में अपने दोनों गोल दागकर भारत को रोमांचक जीत दिलाई। छेत्री ने इंडियन फुटबाॅल टीम द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में मैच के बाद कहा, "मैं गोल की गिनती नहीं करता। हां 10 साल बाद जब मैं गोल गिनने बैठूंगा, तब इस पर बात करूंगा।' छेत्री ने अपने इंटरनेशनल करियर में कुल 74 गोल कर लिए हैं, जो मेसी से दो अधिक हैं। वह सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले एक्टिव फुटबॉलरों की लिस्ट में पुर्तगाल के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (103) से पीछे हैं। अली मबखौत 73 गोल करने के बाद तीसरे नंबर पर हैं।

🤩 He&यs now got more than Messi! Sunil Chhetri&यs double earns the Blue Tigers a 2-0 win in #WCQ and moves him on to 74 international goals – above Lionel Messi and one off entering world football&यs all-time top 10 🧗♂️@chetrisunil11 | @IndianFootball pic.twitter.com/sCCd6BgS9H

— FIFA World Cup (@FIFAWorldCup) June 7, 2021

तीन अंक पाकर खुश है टीम
छेत्री ने कहा, "यह कठिन था, कभी-कभी निराशा होती थी। हमने कई मौके गंवाए, बहुत कुछ बेहतर किया जा सकता था लेकिन अंत में हमें खुशी है कि हमें तीन अंक मिले जिनकी जरूरत थी।" उन्होंने कहा, "हमें शायद बहुत कुछ बेहतर करना चाहिए था। वैसे भी पूरे तीन अंक जीतना और खेल हमेशा मीठा होता है। मैं वास्तव में खुश हूं कि हमने एक क्लीन शीट भी रखी।"

भारत का अगला मुकाबला अफगानिस्तान से
पिछले हफ्ते कतर ने टूर्नामेंट में 10 सदस्यीय भारत को 1-0 से हराया था। छेत्री ने कहा, "यह एक टॉपसी-टरवी क्वालीफायर रहा है, हमने कुछ अच्छा प्रदर्शन किया था लेकिन हम उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं ला पाए।' भारत के सात मैचों में छह अंक हो गए हैं, जबकि बांग्लादेश के सात मैचों में दो अंक हैं। भारत अपना अगला ग्रुप लीग मैच 15 जून को अफगानिस्तान से खेलेगा।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari