23 प्रत्याशियों के लिए करीब 250 व्यापारियों ने किया मतदान

सुनील दुआ पैनल के पांच प्रत्याशियों को घोषित किया गया विजेता

Meerut। सदर बाजार व्यापार मंडल के वार्षिक चुनाव का मंगलवार को आयोजन किया गया। सदर बाजार के टंकी मोहल्ला की धर्मशाला में आयोजित इस मतदान में सुनील दुआ पैनल के पांच पदाधिकारियों को विजेता चुना गया जबकि महामंत्री पद पर विपक्षी पैनल का कब्जा रहा।

पांच प्रत्याशी जीते

व्यापार मंडल के 23 प्रत्याशियों के पक्ष में सदर बाजार के 250 के करीब व्यापारियों ने मतदान किया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ मतदान दोपहर एक बजे संपन्न हुआ। देर शाम तक वोटों की गिनती के बाद सुनील दुआ पैनल के पांच प्रत्याशियों को विजेता घोषित किया गया।

छह साल से अध्यक्ष

सदर बाजार व्यापार संघ के पूर्व अध्यक्ष सुनील दुआ 2012 से लगातार सदर बाजार के अध्यक्ष पद पर बने हुए हैं। इस साल भी नामांकन के दौरान ही सुनील दुआ को निर्विरोध अध्यक्ष चुन लिया गया था। सुनील दुआ पैनल के मंत्री पद के प्रत्याशी कुलदीप सिंह बख्शी को भी निर्विरोध ही चुन लिया गया था।

यह रहा रिजल्ट

अध्यक्ष पद - सुनील दुआ

उप प्रधान - संजय गुलाटी

कोषाध्यक्ष - विशाल आनंद

महामंत्री - जकीरूद्दीन गुड्डू

प्रबंधक - राजेश खन्ना

मंत्री - कुलदीप सिंह बख्शी

Posted By: Inextlive