Sunny Deol: पहले केक में गदर 2 का पोस्टर बना हुआ था वहीं दूसरे केक पर लिखा हुआ था 525। इस केक को देखकर फैंस के जहन में बस एक ही सवाल गूंज रहा था कि आखिर इस 525 वाले केक का मतलब क्या है?

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Sunny Deol: गदर 2 एक्टर सनी देओल ने गुरुवार को अपना 66 वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उनके इस बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। मीडिया के सामने सनी पाजी ने एक नहीं बल्कि दो दो केक काटे। पहले केक में गदर 2 का पोस्टर बना हुआ था वहीं दूसरे केक पर लिखा हुआ था 525। इस केक को देखकर फैंस के जहन में बस एक ही सवाल गूंज रहा था कि आखिर इस 525 वाले केक का मतलब क्या है?

क्यों काटा 525 का केक?
जब सनी देओल अपने बर्थडे का केक काट रहे थे उस दौरान वहां उनके दोनों बेटे, भाई बॉबी देओल, मीडिया और फैंस मौजूद थे। अब बात करें सनी देओल के 525 वाले केक की तो, हाल ही में रिलीज उनकी सूपरहिट फिल्म गदर 2 ने अब तक बॉक्स ऑफिस से करीब 525 करोड़ रुपये को टोटल कलेक्शन किया है। इस कलेक्शन की वजह से ही उस केक पर 525 लिखा हुआ था।

View this post on Instagram A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)

बर्थडे पर जमकर किया भांगड़ा
फोटो में देखा जा सकता है कि सनी देओल के दोनों बेटे उन्हें केक खिला रहे हैं। इस दौरान सनी देओल के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी। कुछ फोटोज में सनी देओल जमकर भांगड़ा करते भी दिखे। इन फोटोज को उनके भाई बॉबी देओल ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है।

Posted By: Anjali Yadav