बॉलीवुड की हॉट स्‍टार सनी लियोन को अभी तक आपने कई तमाम सेक्‍सी रोल्‍स में देखा होगा लेकिन अब पहली बार सनी लियोन ने खूबसूरत इंसानों का नहीं बल्‍िक जानवरों का लुक अपनाया है। जी हां सनी को पिग जिराफ और खरगोश के लुक में देखकर आप चौंक जाएंगे।

सोशल मीडिया की नई सनसनाती एप्प स्नैपचैट का बुखार अब हॉलीवुड से चलकर बॉलीवुड तक पहुंच चुका है। हॉट ब्यूटी सनी लियोन ने स्नैपचैट पर अपना वियर्ड और मजेदार डेब्यू किया है। सनी लियोन ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट के साथ मिलकर सोशल मीडिया पर अपने ऐसे ऐसे लुक्स शेयर किए हैं कि देखने वालों का मुंह खुला ही रह जाएगा। पहले वीडियो में सनी लियोन क्यूट पिग के लुक में मजेदार आवाजें निकालती और हरकते करती दिखाई दे रही हैं।

 

 

 

सनी लियोन का दूसरा एनिमल अवतार जिराफ का है। इसमें सनी लियोन ने क्यूट जिराफ बनकर स्वीट स्वीट आवाजें निकाली हैं।

 

 

 

अब देखिए सनी लियोन का तीसरा सबसे मजेदार एनिमल लुक। बड़े बड़े कानों वालों क्यूट खरगोश के लुक में सनी लियोन अपने एक फ्रेंड के साथ केक कुतर रही हैं। सनी लियोन के ये मजेदार लुक्स देखकर आप एक बार जरूर कहेंगे कि सनी हॉट होने के साथ साथ क्यूट भी हैं।

 

 

 

Hindi News from Entertainment News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra