छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: अमित कुमार मुर्मू की हैट्रिक की बदौलत आदिवासी डेवलपमेंट व वेलफेयर एसोसिएशन (एडीडब्ल्यूए) ने जमशेदपुर स्पोर्टिग एसोसिएशन के तत्वावधान में टिनप्लेट में खेले गए सुपर डिवीजन फुटबॉल लीग के एक मुकाबले में जंगल टाइगर्स फुटबॉल अकादमी (जेटीएफए) को 5-0 से रौंद दिया। मैदान में उतरते ही एडीडब्ल्यूए की टीम ने तहलका मचाना शुरू कर दिया। खेल के 28वें मिनट में साथी खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को अमित मुर्मू ने गोल में तब्दील कर दिया। अभी इस झटके से जेटीएफए उबर भी नहीं पाया था कि गोपी शंकर टुडू ने दूसरा गोल दे मारा। तीन मिनट बाद ही अमित ने तीसरा गोल दे मारा। तीन गोल से पिछड़ने के बाद जेटीएफए के हौसले पस्त हो गए। एडीडब्ल्यूए ने इसका बखूबी फायदा उठाया। खेल के 56वें मिनट में अमित ने तीसरा गोल किया वहीं इमरान ने 68वें मिनट में गोल कर टीम को 5-0 से जीत दिला दी। मैच के रेफरी करण हांसदा, कारू मुर्मू, रोहित सिंह व सरकार थे।

पा‌र्क्स इंडिया जूनियर की जीत

आर्मरी ग्राउंड में खेले गए ए डिवीजन के एक मुकाबले में पा‌र्क्स इंडिया जूनियर ने जेएफए को 4-0 से पराजित कर दिया। पा‌र्क्स की ओर से बिरसा सोरेन ने 21वें मिनट में गोल किए, वहीं प्रभाकर हांसदा ने 32वें मिनट में गोल दागे। मध्यांतर तक पा‌र्क्स इंडिया 2-0 से आगे थी। मध्यांतर के बाद भी उसकी आक्रामकता में कोई कमी देखने को नहीं मिली। खेल के 51वें मिनट में गांधी लेयांगी ने तथा 56वें मिनट में अजय केरिया ने गोल कर टीम को 4-0 से जीत दिला दी।

जीएफए ने एसबीसी को हराया

जेआरडी टाटा स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में खेले गए ए डिवीजन के एक अन्य मुकाबले में जीएफए ने एसबीसी को 2-1 से पराजित कर दिया। एसबीसी ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन उस लय को वह अंत तक कायम नहीं रख सकी। खेल के 32वें मिनट में साथी खिलाड़ी द्वारा दिए गए पास को संजय मुर्मू ने गोल में तब्दील कर दिया। मध्यांतर तक एसबीसी 1-0 से बढ़त बनाए हुए थी, लेकिन मध्यांतर के बाद जीएफए ने पलटवार करना शुरू कर दिया। खेल के 50वें मिनट में विकास महतो ने गोल कर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया। खेल के 70वें मिनट में चरण सिंह ने शानदार गोल कर एसबीसी के जबड़े से जीत छीन ली। मैच के रेफरी गुंजाराम सोरेन, शिबूराम सोरेन, आनंद महतो व सीता कुंकल थे।

Posted By: Inextlive