पुरातत्वविदों ने सोमवार को एक बड़ा और चौंकाने वाला खुलासा किया है। दरअसल इन पुरातत्‍वविदों को एक रहस्यमय प्रागैतिहासिक स्मारक के दफन अवशेष मिले हैं। ये ब्रिटेन के प्रसिद्ध स्टोनहेंज विरासत स्थल के करीब मिले हैं। पुरातत्‍वविदों का कहना है कि यहां करीब 90 स्‍टैंडिंग स्‍टोन्‍स खड़े हुए पत्‍थर मिले हैं जिनकी लंबाई करीब 4.5 मीटर 15 फीट है और ये 4500 साल पुराने हैं। ऐसा भी माना जा रहा है कि इनको पृथ्वी की गहराई में सदियों के लिए दफन किया गया हो।

यहां हुई है ये खोज
ये खोज ड्यूरिंगटन वॉल में की गई है। इसको हम सुपरहेंज नाम से भी जानते हैं। ये स्टोनहेंज से करीब 3 किमी की दूरी पर स्िथत है। इस खोज के लिए पुरातत्वविदों ने हाई-टेक सेंसर्स को धन्यवाद किया है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साइट का इस्तेमाल नवपाषाण काल के दौरान किसी अनुष्ठान के लिए किया जाता होगा।
ऐसा मानना है पुरातत्वविदों का
ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय के विन्सेंट गैफनी बताते हैं कि ड्यूरिंगटन वॉल्स एक विशाल स्मारक है। वह ऐसा सोचते हैं कि इन बड़े स्मारकों का इस्तेमाल बाड़ों के रूप में धोखा देने के लिए किया जाता होगा। वहीं ऐसा भी अनुमान लगाया गया है कि ऐसे बड़े पैमाने पर स्मारकों के नीचे एक और स्मारक है। ये खोज स्टोनहेंज के छिपे परिदृश्यों से जुड़ी परियोजना के अंतर्गत की गई है। बता दें कि ये परियोजना बर्मिंघम विश्वविद्यालय, पुरातत्व खोजों के लिए वियना स्थित लुडविग बोल्ट्जमान संस्थान और आभासी पुरातत्व के बीच सहयोग से चलाई जा रही है।
ऐसे हैं ये स्मारक
ये स्मारक जो स्टोनहेंज विश्व विरासत स्थल पर मौजूद हैं, अब तक के सबसे बड़े हेंजेंस में से एक हैं। ये सभी स्टोन एक सर्कल में पाए गए हैं। ये करीब 500 मीटर के क्षेत्र पर और ज्यादा से ज्यादा 1.5 किमी की परिधि पर स्िथत हैं। ऊपर से ली गई तस्वीर से ये साफ होता है कि ये स्मारक C के आकार में लगे हुए हैं।
ऐसा कहते हैं आर्कप्रो के निदेशक
एलबीआई आर्कप्रो के निदेशक और परियोजना सर्जक वोल्फगैंग इसे अब तक की सबसे बेहतरीन और दिलचस्प खोज बताते हैं। उनका ऐसा मानना है कि हो सकता है कि ये आज के वो खोए हुए स्टोन्स हों, जिनका इस्तेमाल पाषाण काल में किया जाता हो। वहीं गैफनी कहते हैं कि एक प्रमुख नए पत्थर स्मारक की ये खोज, जिसे एक यादगार स्मृति के रूप में संरक्षित किया जा चुका है, ये काफी हद तक पाषाण काल के इतिहास को बयां कर पाने में हमारी मदद करेंगे।

Hindi News from World News Desk


 

Posted By: Ruchi D Sharma