- कार्यकर्ता चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं: कुशवाहा

- जेल से निकलने के बाद नगर के हाईवे से होकर गुजर रहे थे

फीरोजाबाद। पूर्व मंत्री एवं जन अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूसिंह कुशवाहा के जेल से बाहर आने पर जन अधिकार मंच के कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार हुआ। शनिवार को फीरोजाबाद से गुजरते वक्त कार्यकर्ताओं ने उनका जोशीला स्वागत किया।

पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाह एनआरएचएम घोटाले में बीते चार वर्ष से गाजियाबाद जेल में थे। वह शुक्रवार को जेल से रिहा हुए थे तथा शनिवार को वह लखनऊ जाते समय फीरोजाबाद से गुजरे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के फीरोजाबाद आगमन पर कार्यर्ताओं ने पहले से तैयारियां कर ली थी। जिलाध्यक्ष लाखन सिंह सविता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता आसफाबाद चौराहा स्थित पार्टी कार्यालय पर एकत्र हुए। नगर में जगह-जगह पर उनका जोशीला स्वाग्त किया गया। आसफाबाद चौराहे पर जोर दार स्वागत किया गया। पूर्व मंत्री बाबूसिंह कुशवाह ने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करते हुए विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उन्होने कहा विधानसभा का चुनाव पार्टी पूरी दमदारी से लड़ेगी। कार्यकर्ता अभी से जनता के बीच में जाएं तथा पार्टी को मजबूत करें। स्वागत करने वालों में वीरेंद्र सिंह कुशवाहा, त्रिलोकी कुशवाह, रामनरायन कुशवाह, अनिल कुशवाह एवं अमित आदि प्रमुख हैं।

Posted By: Inextlive