- सुर गंगा महोत्सव में आई फेमस सिंगर आशा भोंसले ने बाबा दरबार में लगाई हाजिरी, सोनू निगम विवाद पर बोलीं मैं हूं सोनू के साथ

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

फेमस सिंगर आशा भोंसले का साथ सोनू निगम को उनके उस बयान पर मिला है जिसके बाद वो चारों तरफ से घिर गये हैं। सुबह मस्जिदों में लाउडस्पीकर पर अजान को लेकर सोनू ने विवादित बयान दिया था। जिसके बारे में सोमवार को विश्वनाथ मंदिर पहुंची आशा ताई से जब पूछा गया तो उन्होंने दो टूक कहा कि सोनू गायकी से जुड़े हैं। उनके साथ मैंने गायन किया है, उम्र के लिहाज से मेरे बेटे जैसे हैं। ऐसे में इस विवाद में मैं उनके साथ हूं। यूनेस्को की ओर से वाराणसी को सिटी ऑफ म्यूजिक का दर्जा मिलने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम सुर गंगा में प्रस्तुति के दूसरे दिन सोमवार को आशा ताई बाबा दरबार पहुंचीं थीं।

PM ने भारत को मजबूत किया

वाराणसी और बाबा दरबार में मत्था टेकने से अभिभूत सुर साम्राज्ञी ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऐसा नेता भ्0 वर्ष पहले ही मिलता तो भारत पहले ही मजबूत होता। उनके नेतृत्व में विकास होता दिख भी रहा है। एक दिन पहले गंगा में नौका विहार का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि घाटों पर स्वच्छता दिखी। काशी विकसित हो रही है। इससे पहले आशा भोंसले ने श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में बाबा का दर्शन, अभिषेक और षोडशोपचार पूजन किया। मंदिर कार्यपालक समिति के अध्यक्ष व मंडलायुक्त नितिन रमेश गोकर्ण ने उन्हें बाबा का प्रसाद, साड़ी, रुद्राक्ष, मंदिर की डायरी व कैलेंडर भेंट किया। आशा भोंसले ने कैलेंडर का हर पन्ना बड़ी जिज्ञासा से देखा। परिसर में भ्रमण किया। ज्ञानकूप का जल ग्रहण किया और इन सबके बारे में जानकारी भी ली। विभोर मन से उन्होंने कहा कि क्ख् ज्योतिर्लिगों में नौ का दर्शन किया था, आज दस हो गए।

ट्वीटर पर जताई खुशी

काशी आगमन के साथ ही आशा ताई ने ट्वीटर पर अपनी इस यात्रा का जिक्र किया। उन्होंने इस एहसास को तीन ट्वीट में देश-दुनिया से साझा किया। काशी में स्वागत से अभिभूत आशा भोंसले ने बनारस व बनारसियों को प्रणाम किया। यूपी टूरिज्म ने भी बदले में आशा भोसले को ट्वीट कर वाराणसी पसंद आने पर प्रसन्नता जताई। लिखा -हमें आशा है कि आपसे शीघ्र ही पुन: भेंट होगी।

Posted By: Inextlive