20*30 फीट-तिरंगे की लंबाई और चौड़ाई

- बनाने में लगे 21 लाख रुपये

- इलेक्ट्रिकली ड्राइव होगा तिरंगा, डीएम करेंगे लोकापर्ण

- बजाज कंपनी कर रही एसेंबल, सभी तैयारियां पूरी

Meerut : 41 मीटर ऊंचा तिरंगा क्रांति दिवस की वर्षगांठ पर 10 मई को सायं 7 बजे क्रांतिधरा के आसमान में लहराएगा। ़इलेक्ट्रिकली ड्राइव इस तिरंगे का लोकार्पण डीएम पंकज यादव करेंगे। सूरजकुंड पार्क पर शहरवासियों के लिए यह खास तोहफा कमिश्नर आलोक सिन्हा के निर्देश पर एमडीए दे रहा है, इस तिरंगे को बजाज इलेक्ट्रिकल्स कंपनी एसेंबल कर रही है।

जगमग रहेगा तिरंगा

20 फीट चौड़ा और 30 फीट लंबा सिंथेटिक तिरंगा 41 मीटर ऊंचे पोल पर फहराया जाएगा। 21 लाख की कीमत से तैयार इस परियोजना को सूरजकुंड पार्क में स्थापित किया गया है। बता दें यह तिरंगा सारी रात्रि जगमग करेगा। खास तौर पर लाइटिंग का बंदोबस्त किया गया है। तिरंगे के पोल के समीप दो लाइटिंग पोल लगाए गए हैं।

एसेंबल कर दिया पोल

शनिवार को प्राधिकरण के मुख्य अभियंता एससी मिश्रा के नेतृत्व में अधिकारियों ने सूरजकुंड पहुंचकर पोल को एसेंबल कराया। बजाज इलेक्ट्रिकल्स प्रोजेक्ट इंचार्ज दीपक कथूरिया का कहना है कि पोल दृश्यता बनाए रखने के लिए रात्रि में तिरंगे के आसपास लाइटिंग का बंदोबस्त किया गया है।

स्थापित होगा तिरंगा

एमडीए सूत्रों ने बताया कि शहर के प्रमुख स्थानों का सर्वे किया जा रहा है। फ्लैग फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से एक या एक से अधिक स्थानों पर ऊंचा तिरंगा स्थापित किया जाएगा।

यह मेरठ के लिए गौरव की बात है। क्रांति दिवस की वर्षगांठ की पूर्व संध्या पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज आसमान में फहराया जाएगा।

पंकज यादव, डीएम, मेरठ

Posted By: Inextlive