-हाल ही में जारी हुई 9 राज्यों में किए गए सर्वे की रिपोर्ट

-उत्तराखंड में सबसे ज्यादा ओवरवेटेड और मोटे लोग

-सबसे कम मोटे बिहार में, सबसे कम ओवरवेटेड मध्यप्रदेश में

DEHRADUN: आंकड़े चौंकाने वाले हैं। देश के ख्8ब् जिलों में किए गए सर्वे में जो रिपोर्ट सामने आई है उसके मुताबिक सबसे ज्यादा मोटे और ओवरवेट लोग देहरादून में हैं। भले ही उत्तराखंड के लोगों को फिजिकली सबसे स्वस्थ माना जाता है लेकिन क्लिनिकल, एंथ्रोपोमेट्रिक एंड बायोकेमिकल सर्वे की रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड की ख्क्.म् प्रतिशत पॉपुलेशन ओवरवेटेड है। ये सर्वे ख्0क्ब् में 9 राज्यों में कराया गया और इसे हाल ही में भारतीय जनगणना कार्यालय ने रिलीज किया है। ये सर्वे क्8 से भ्9 साल की उम्र के लोगों के बीच कराया गया है। मोटे और ओवरवेटेड लोगों के आंकड़े अलग-अलग जारी किए गए हैं।

दून के बाद उधमसिंहनगर-नैनीताल

9 राज्यों के ख्8ब् जिलों में किए गए सर्वे के मुताबिक सबसे ज्यादा ख्8.क् प्रतिशत मोटे और ओवरवेटेड लोग देहरादून में हैं। उत्तराखंड में इसके बाद उधमसिंहनगर और नैनीताल जिले का नंबर आता है। यहां ये आंकड़ा म्.म् प्रतिशत का है। सबसे कम ओवरवेटेड लोग (0.9 प्रतिशत) मध्यप्रदेश के झाबुआ जिले में हैं।

-ख्8.क् प्रतिशत दूनाइट्स ओवरवेटेड

-ख्क्.म् प्रतिशत उत्तराखंड की जनसंख्या ओवरवेटेड

-ब्.7 प्रतिशत उत्तराखंड की जनसंख्या मोटापे की शिकार

-फ्.ख् प्रतिशत राज्य के पुरुष मोटापे के शिकार

-भ्.7 प्रतिशत राज्य की महिलाएं मोटापे की शिकार

किन-किन राज्यों में सर्वे?

ये सर्वे देश के 9 राज्यों में कराया गया है। इनमें उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, मध्यप्रदेश, ओडिशा, असम, राजस्थान और उत्तरप्रदेश शामिल हैं। सबसे कम ओवरवेटेड पॉपुलेशन छत्तीसगढ़ में मिली। यहां ये आंकड़ा म्.फ् प्रतिशत का रहा। सर्वे के मुताबिक सबसे कम मोटे लोग बिहार के रोहतास जिले में हैं। यहां मोटापे का आंकड़ा महज ख्.फ् प्रतिशत ही है।

देहरादून में नौकरी पेशा लोग ज्यादा रहते हैं। जो अधिकतर काम बैठकर करते हैं। सबसे ज्यादा मोटापा इसी कारण होता है। इस वजह से डायबिटीज के मरीज भी ज्यादा हो रहे हैं। इसके साथ ही जंक फूड भी बच्चों पर गलत प्रभाव डाल रहे हैं।

डॉ। प्रवीण कुमार, वरिष्ठ फिजिशियन, दून अस्पताल

राजधानी में लोगों के रहने का तरीका व दिनचर्या सही नहीं है। जिस वजह से मोटापा बढ़ता है। साथ ही आजकल लोग योगा, व्यायाम नहीं जिम करने को प्राथमिकता देते हैं। साथ ही जंक फूड का चलन भी बढ़ा है। ये सब मोटापा को बढ़ाते हैं। और सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हमारा कल्चर है, पहाड़ी कल्चर को छोड़ लोग वेस्टर्न को अपना रहे हैं। जो गलत है।

ऋचा कुकरेती डोबरियाल, डायटिशियन

Posted By: Inextlive