Sushant Singh Doppelganger Reality: सोशल मीडिया सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हलचल सी मच गई है जो कि सुशांत सिंह राजपूत के एक हमशक्ल की वजह से। तेजी से वायरल हो रहे इस हमशक्ल को फिर से देखकर फैंस काफी खुश हो गए थे पर जैसे ही उन्हें सच्चाई का पता लगा वो भड़क गए...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Sushant Singh Doppelganger Reality: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को ये दुनिया छोड़े तीन साल हो चुके हैं, पर आज भी उनके फैन्स उन्हें बहुत याद करते हैं। फैंस को सुशांत की रियलिस्टिक एक्टिंग के साथ साथ उनका सॉफ्ट नेचर भी काफी पसंद था। कई लोग तो आज भी इस बात पर यकीन नही कर पा रहे हैं कि वो अब हमारे साथ नही हैं, आज भी उनकी यादें सबके के दिलों में ताजा है। फैंस सुशांत के फैन पेज पर भी उनके कई ढेरों अनसीन वीडियो और फोटोज डेली शेयर करते रहते हैं। इसी बीच सोशल मीडिया सुशांत सिंह राजपूत को लेकर हलचल सी मच गई है, जो कि सुशांत सिंह राजपूत के एक हमशक्ल की वजह से। तेजी से वायरल हो रहे इस हमशक्ल को देखकर हर कोई कंफ्यूज था कि ये सुशांत का हमशक्ल है या खुद सुशांत।

View this post on Instagram A post shared by donim_aYAAn1513 (@donim.ayaan1513)

ये हैं वीडियो की सच्चाई
इस पेज पर अपलोड हर एक वीडियो देखकर आपको सुशांत की याद जरूर आएगी। इस वीडियो में दिख रहा सुशांत सिंह का ये हमशक्ल आपकी आंखों का धोखा है। जी हां इस वीडियो में दिख रहा इंसान वास्तव में है ही नही। दरअसल सोशल मीडिया पर कुणाल तोमर नाम का एक वीडियो क्रिएटर है। इंस्टाग्राम पर डोनिम अयान नाम के पेज ने कुणाल की वीडियो में सुशांत के चेहरे को एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से चेंज किया हैं। यानी शरीर कुणाल का और चेहरा सुशांत का। ये वीडियो अपलोड होते ही फैंस सुशांत को फिर से देखकर काफी खुश हो गए थे पर जैसे ही उन्हें सच्चाई का पता लगा वो भड़क गए। देखें असली वीडियो...

View this post on Instagram A post shared by Kunal Tomar (@kunal__tomar)

Posted By: Anjali Yadav