एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन से फैंस काफी दुखी हैं। सुशांत ने अभी फिल्मों में नाम कमाना शुरु ही किया था और इतनी जल्दी दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन के बाद सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह के 50 सपनों की एक लिस्ट काफी वायरल हो रही। आप भी जानिए आखिर वो सपने कौन से हैं जो अधूरे रह गए।

मुंबई (आईएएनएस)। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसके साथ ही उनके वो सपने अधूरे रह गए, जिसे उन्होंने कभी अपने हाथों से बुने थे। उनके सपनों की लिस्ट काफी लंबी है। जिसमें कुल 50 सपने थे जिन्हें सुशांत ने खुद अपने हाथों से एक कागज पर लिखे थे। ये सपनों की लिस्ट सुशांत के निधन पर फिर से वायरल हो रही। फैंस अपने चहेते एक्टर के उन सपनों को देख रहे जिसे एक्टर कभी पूरा करना चाहता था।

My 50 DREAMS & counting...! 😉
————————
1. Learn how to Fly a Plane ✈️ 2. Train for IronMan triathlon 🏃🏻♂️
3. Play a Cricket Match left-handed 🏏
4. Learn Morse Code _.. 5. Help kids learn about Space. 🌌
6. Play tennis with a Champion 🎾
7. Do a Four Clap 👏 Push-Up ! (1/6) ... pic.twitter.com/8HDqlTNmb6

— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) September 14, 2019


सुशांत का एक सपना था, दुनिया की सबसे महंगी लैंबोर्गिनी कार खरीदने का। इसके अलावा वह महिलाओं को सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देना चाहते थे। यही नहीं सुशांत की ख्वाहिश थी कि, वह एयरोप्लेन उड़ाएं। इसके अलावा ट्रेन से यूरोप टूर करना और इसरो-नासा में 100 बच्चों को वर्कशाॅप के लिए भेजना भी सुशांत का एक ख्वाब अधूरा रह गया।

8. Chart trajectories of Moon, Mars, Jupiter & Saturn for a week
9. Dive in a Blue-hole
10. Perform the Double-Slit experiment
11. Plant 1000 Trees
12. Spend an evening in my Delhi College of Engineering hostel
13. Send 💯 KIDS for workshops in ISRO/ NASA
14. Meditate in Kailash pic.twitter.com/x4jVGp4UJS

— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) September 14, 2019
अन्य सपनों की बात करें तो, सुशांत बाएं हाथ से क्रिकेट खेलना चाहते थे। इसके अलावा उन्हें किसी टेनिस चैंपियन से कोर्ट पर मुकाबला भी करना था। वह 1000 पेड़ लगाना चाहते थे और अपने इंजीनियरिंग काॅलेज के दोस्तों के साथ हाॅस्टल में टाइम बिताना भी उनका एक ख्वाब था।

15. Play Poker with a Champ
16. Write a Book
17. Visit CERN
18. Paint aurora borealis
19. Attend another NASA workshop
20. 6 pack abs in 6 months
21. Swim in Cenotes
22. Teach Coding to visually impaired
23. Spend a Week in a Jungle
24. Understand Vedic Astrology
25. Disneyland pic.twitter.com/SImtmgMAcm

— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) September 14, 2019


ये सपने, सिर्फ सपने ही बन जाएंगे। सुशांत अब इस दुनिया में नहीं है। उनकी बस यादें रह गई हैं। एक्टर का आज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार होगा। उनके पिता और परिवार के बाकी सदस्य रविवार रात ही पटना से मुंबई आ गए। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह सुसाइड का ही केस लग रहा है मगर सुशांत के कुछ रिश्तेदारों ने फाउल प्ले की आशंका जताई है। इसके लिए उन्होंने जांच की मांग भी की है।

26. Visit LIGO. 🌇
27. Raise a horse 🐎
28. Learn at least 10 Dance forms 🕺🏾🕺🏾
29. Work for Free Education 📚
30. Explore Andromeda with a Powerful Telescope 🔭
31. Learn KRIYA Yoga 🧘♂️
32. Visit Antarctica 🇦🇶 33. Help train Women in Self-defense 🥋
34. Shoot an Active Volcano 🌋 pic.twitter.com/iKSZsFv206

— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) September 14, 2019


सुशांत के निधन से टेलीविजन, फिल्म इंड्रस्ट्री व स्पोर्ट्स वर्ल्ड में लोग काफी दुखी हैं। अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अनुपम खेर, अनुराग कश्यप ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। अक्षय कुमार ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दुख व्यक्त किया। इंडियन क्रिकेटर इरफान पठान ने लिखा- मैं #SushantSinghRajput की सुसाइड के बारे में सुनकर बहुत स्तब्ध और दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। वहीं एक अन्य दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने भी ट्वीट कर दुख व्यक्त किया।

Learn how to Farm
36. Teach dance to kids
37. Be an Ambidextrous Archer
38. Finish reading the entire Resnick - Halliday physics book
39. Understand Polynesian astronomy
40. Learn Guitar Chords of my fav. 50 songs
41. Play Chess with a Champion
42. Own a Lamborghini pic.twitter.com/bnVoLcFaij

— Sushant Singh Rajput (@itsSSR) September 14, 2019
Posted By: Abhishek Kumar Tiwari