एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के पोस्टमार्टम के बाद आज उनका अंतिम संस्कार विले पार्ले के पवन हंस श्मशान घाट पर किया जाएगा। इस बात की जानकारी अभिनेता के प्रवक्ता ने दी।


मुंबई (पीटीआई)। सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार सोमवार को उपनगर विले पार्ले के पवन हंस श्मशान में होगा। इस बात की जानकारी अभिनेता के प्रवक्ता ने दी। राजपूत के स्पोक्सपर्सन के अनुसार, अभिनेता का अंतिम संस्कार उनके पिता के पटना से मुंबई पहुंचने के बाद किया जाएगा। प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, "अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार आज पवन हंस, विले पार्ले में होगा।" बता दें सुशांत ने रविवार को अपने घर पर फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी।देर रात मुंबई पहुंचा परिवार
सुशांत सिंह का परिवार देर रात पटना से मुंबई आ गया। सुशांत सिंह के पिता, भाजपा विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू, जो अभिनेता और परिवार के अन्य सदस्यों के रिश्तेदार भी हैं। ये सब रविवार देर रात पटना से मुंबई आ गए। हालांकि भाजपा विधायक ने कहा कि वे सुशांत के निधन पर जांच का आदेश देंगे। विधायक नीरज कुमार सिंह बबलू ने मुंबई निकलने से पहले सुशांत के आवास के बाहर संवाददाताओं से कहा, "हम अभी मुंबई के लिए रवाना हो रहे हैं। अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। हम अभी भी विश्वास नहीं कर सकते कि वह अब नहीं है। अगर जरूरत पड़ी तो हम जांच के लिए भी कहेंगे।"

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari