भाजपा नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का 67 साल की उम्र में निधन हो गया। सुषमा काफी प्रतिभाशाली राजनेता थीं। यही वजह है कि उनके नाम कई राजनीतिक रिकाॅर्ड दर्ज हैं।


कानपुर। 67 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह गईं सुषमा का जन्म हरियाणा के अंबाला में हुआ था। सुषमा स्वराज को पढ़ाई-लिखाई का काफी शौक था। सुषमा ने चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी से बीए एलएलबी किया और वकील बन गईं। वह सुप्रीम कोर्ट में प्रैक्टिस किरती थी। इस बीच उनका रुझान राजनीति की तरफ मुड़ा और धीरे-धीरे एक प्रखर नेता के रूप में दुनिया के सामने आईं। करीब 40 साल तक राजनीति में सक्रिय रहीं सुषमा के नाम कई रिकाॅर्ड हैं।हरियाणा की सबसे युवा मंत्री


सुषमा स्वराज ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत हरियाणा से की थी। 25 साल की उम्र में उन्होंने विधायकी का चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की। 1977-79 तक वह हरियाणा सरकार की कैबिनेट मंत्री रही। इस दौरान उन्होंने श्रम एंव रोजगार मंत्रालय संभाला। यही नहीं सुषमा के नाम हरियाणा में सबसे कम उम्र की मंत्री बनने का रिकाॅर्ड भी दर्ज है। 1987 में सुषमा फिर से मंत्री बनी और इस बार शिक्षा, खाद्य एंव आपूर्ति मंत्रालय संभाला।दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री

सुषमा स्वराज के नाम दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनने का रिकाॅर्ड भी दर्ज है। साल 1998 में वाजपेयी सरकार में केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद सुषमा स्वराज ने दिल्ली की राजनीति में कदम रखा और दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री बनीं। हालांकि उसी साल दिसंबर में उन्होंने सीएम पद से रिजाइन कर दिया।सुषमा स्वराज 1952-2019 : सुप्रीम कोर्ट के वकील से भारत के विदेश मंत्री तक का सफरदुनिया के प्रतिष्ठित दंपत्ति का रिकाॅर्डसुषमा स्वराज और उनके पति कौशल स्वराज का नाम दुनिया के प्रतिष्ठित दंपत्ति का लिम्का बुक ऑफ रिकाॅर्ड में दर्ज है। दरअसल सुषमा के पति कौशल 34 साल की उम्र में ही सुपी्रम कोर्ट द्वारा वरिष्ठ वकील का दर्जा प्राप्त कर चुके थे। यही नहीं सुषमा के पति के नाम सबसे कम उम्र में गर्वनर बनने का रिकाॅर्ड है। कौशल साल 1990 में 37 साल की उम्र में मिजोरम के गर्वनर बने थे। Sushma Swaraj Passes Away: निधन से 1 घंटे पहले हरीश साल्वे से बोली थी सुषमा, कल आकर 1 रुपये ले जाना

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari