-स्वच्छ भारत अभियान से जुड़कर कूड़ा बीनने वाले बतायेंगे कूड़े की उपयोगिता

-पं। दीन दयाल उपाध्याय की जयंती से जयप्रकाश नारायण की जंयती तक नगर निगम चलाएगा स्वच्छता अभियान

VARANASI : जिस कूड़े को बेतरतीब तरीके से इधर-उधर फेंक देते हैं वह कितना उपयोगी है? अगर कोई आपसे पूछे तो आप कहेंगे बिल्कुल नहीं। आखिर कूड़ा तो कूड़ा है। लेकिन शायद आपको जानकारी नहीं कि आपका कूड़ा बेहद उपयोगी है। इससे खाद के साथ अन्य वस्तुओं का निर्माण होगा। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ नगर निगम की आय भी बढ़ेगी। इसके बारे में आपको विस्तार जानकारी देंगे कूड़ा बीनने वाले। उन्हें स्वच्छता अभियान से जोड़ते हुए यह जिम्मेदारी नगर निगम ने सौंपी है।

चलेगा सफाई अभियान

नगर निगम की ओर से पं। दीन दयाल उपाध्याय की जयंती ख्भ् सितंबर से जयप्रकाश नारायण की जयंती क्क् अक्टूबर तक स्वच्छता सप्ताह मनाया जाएगा। इस दौरान 'क्लीन काशी' के सपने को साकार करने के लिए मजबूत नींव डाली जाएगी। इस अभियान में स्कूल और कालेजों के बच्चों को जोड़ेगा। स्वच्छता सप्ताह की सफलता के लिए हर दिन के लिए नए कार्यक्रम तय किए गए हैं। महात्मा गांधी की क्भ्0वीं जयंती पर दो अक्टूबर को स्वच्छता का बड़ा अभियान चलेगा। इस दौरान कूड़ा बीनने वाले कूड़े की उपयोगिता बताते हुए उसे तरीके तरीके डिस्पोजल करने की जानकारी देंगे।

जायका करेगा जागरूक

नगर निगम जायका के तहत जागरूकता अभियान चलाएगा। तीन गंगा एक्शन प्लान के तहत जायका से जुड़ीं संस्थाएं सहयोग करेंगी। उनसे कूड़ा बीनने वालों को जोड़ा जाएगा। जायका छोटे-बड़े स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम करती हैं लेकिन अब उन्हें पूरे शहर में कार्यक्रम करना है। स्कूल के बच्चों के साथ ऐसे लोगों को भी जोड़ना होगा जो स्वच्छता के लिए खुद से काम कर रहे है।

Posted By: Inextlive