RANCHI: स्वामी विवेकानंद स्मृति पार्क शुरू से ही विवादों में रहा है। फाउंडेशन से लेकर आजतक पार्क किसी न किसी रूप में चर्चा में है। अब नगर निगम ने इस पार्क की बंदोबस्ती को कैंसिल कर दिया है। वहीं संचालक को डिबार करने को लेकर लेटर भी जारी किया गया है। ऐसे में संचालक ने नगर निगम पर सपोर्ट नहीं करने का आरोप लगाया है। प्रेस कांफ्रेंस में सास्वत बनर्जी ने कहा कि टेंडर करने के समय से ही नगर निगम ने सपोर्ट नहीं किया। हैंडओवर लेने के बाद से ही पार्क की स्थिति खराब होती रही। नाले का पानी पार्क में भर गया। लेकिन कभी अधिकारियों ने हमारी बात नहीं सुनी। दर्जनों पत्र लिखने के बाद भी हमारी समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया गया। अब हमें अचानक से डिबार करने को लेकर भी पत्र भेज दिया गया है। इसे लेकर हमने सीएम और नगर विकास मंत्री से भी गुहार लगाई है।

डेढ़ सालों में 10 लाख किया खर्च

सास्वत बनर्जी ने बताया कि डेढ़ साल पहले पार्क उन्हें दिया गया था। लेकिन पार्क में न तो बाउंड्री थी और न ही कोई और व्यवस्था। हर काम के लिए उन्होंने खुद से पैसे खर्च किए। आजतक उन्होंने पार्क को दुरुस्त करने में दस लाख रुपए खर्च कर दिए। फिर भी निगम के अधिकारियों ने कोई सपोर्ट नहीं किया और न ही एक रुपए फंड दिया। इसके अलावा जब भी कभी अधिकारियों से मिलने पहुंचे तो उन्हें लौटा दिया गया।

Posted By: Inextlive