National Youth Day 2022 : स्वामी विवेकानंद की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें याद किया। विवेकानंद ने अपना जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए समर्पित कर दिया और कई युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया।

नई दिल्ली (एएनआई)। National Youth Day 2022 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके साथ ही पीएम मोदी ने देश के लिए स्वामी विवेकानंद के सपनों को पूरा करने के लिए राष्ट्र से मिलकर काम करने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि मैं महान स्वामी विवेकानंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनका जीवन राष्ट्रीय उत्थान के लिए समर्पित था। उन्होंने कई युवाओं को राष्ट्र निर्माण की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया है। आइए हम देश के लिए उनके सपनों को पूरा करने के लिए मिलकर काम करते रहें।

I pay tributes to the great Swami Vivekananda on his Jayanti. His was a life devoted to national regeneration. He has motivated many youngsters to work towards nation building. Let us keep working together to fulfil the dreams he had for our nation.

— Narendra Modi (@narendramodi) January 12, 2022


राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाई जाती है विवेकानंद की जयंती

स्वामी विवेकानंद की जयंती को पूरे देश में राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में पीएम मोदी आज राष्ट्रीय युवा दिवस पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पुडुचेरी में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कोलकाता में हुआ था। उनकी मृत्यु के बाद, 1984 में भारत सरकार ने उनकी जन्मतिथि को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में घोषित किया। राष्ट्रीय युवा दिवस पूरे भारत में स्कूलों और कॉलेजों में मनाया जाता है और इस दिन जुलूस, भाषण, पाठ, संगीत, युवा सम्मेलन, सेमिनार, खेल प्रतियोगिता जैसे कार्यक्रम आयोजित होते हैं।

Posted By: Shweta Mishra