JAMSHEDPUR: भारतीय क्रिकेट टीम के विकेट कीपर रहे सैयद किरमानी एक्सएलआरआइ, जमशेदपुर के आइडिया समिट में बतौर मुख्य वक्ता भाग लेंगे। क्क् नवंबर को होने वाले इस आइडिया समिट में वे अपने खेल के अनुभवों के आधार पर मैनेजमेंट का फंडा सिखाएंगे। एक्सएलआरआइ के मैनेजमेंट कल्चरल फेस्ट एनसेंबल के तहत इस आइडिया समिट का आयोजन किया जा रहा है।

देंगे मैनेजमेंट टिप्स

क्क् से क्फ् नवंबर तक एक्सएलआरआइ के जमशेदपुर परिसर में होने वाले इस फेस्ट में किरमानी छात्रों को आइडिया समिट में मैनेजमेंट के टिप्स तो देंगे ही, सफलता का फार्मूला भी बताएंगे। विश्वकप विजेता क्रिकेट टीम में विकेटकीपर रहे किरमानी के अलावा बॉलीवुड पा‌र्श्व गायक लकी अली भी हिस्सा लेंगे। लकी अली यहां एनसेंबल-क्म् के समापन समारोह, यानी क्फ् नवंबर को एक्सएलआरआइ फुटबॉल मैदान में रंगारंग संगीतमयी शाम सजाएंगे।

रामाकांत गौड़ भी लेंगे भाग

किरमानी व लकी अली के अलावा एनसेंबल में सुप्रीम कोर्ट के वकील रामाकांत गौड़ भी भाग लेंगे। गौड़ सुप्रीम के उन टॉप वकीलों के रूप में जाने जाते हैं जो मनी लाउंड्रिंग व साइबर क्राइम के मामलों को देखते हैं। गौड़ यहां एनसेंबल के तहत क्ख् नवंबर को आयोजित आइडिया समिट में बतौर मुख्य वक्ता छात्रों को संबोधित करेंगे। इसी दिन देश की पहली महिला कमांडो ट्रेनर सीमा राव भी आइडिया समिति में व्याख्यान देंगी। क्ख् नवंबर को ही कॉमेडी नाइट का भी आयोजन किया जाएगा। इसमें स्टैंडअप कॉमेडियन सौरभ पंत एक्सएलआरआइ के छात्रों को गुदगुदाएंगे। एक्सएलआरआइ जमशेदपुर में हर साल एनसेंबल का आयोजन किया जाता है। इसमें देश के विभिन्न मैनेजमेंट स्कूल के छात्र ऑनलाइन प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं। इस बार एनसेंबल-क्म् को थीम 'इग्निटो' पर केंद्रित किया गया है।

Posted By: Inextlive