अक्‍सर देखा जाता है क‍ि कुछ मह‍िलांए देश के बड़े नेताओं के साथ व‍िवाह कर उनकी पत्‍नी होने का हल्‍ला मचाती हैं। नेताओं से शादी के ल‍िए वे ज‍िद पर इस कदर अड़ जाती है क‍ि कई द‍िनों तक धरने पर भी बैठीं रहती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी कांग्रेस उपाध्‍यक्ष राहुल गांधी के बाद हाल ही में उत्‍तर प्रदेश के सीएम की भी ऐसी ही एक दुल्‍हन सामने आई है। हालांक‍ि उसे तो जेल भेज द‍िया गया है। यहां पढ़ें नेताओं के इन दुल्‍हनों के बारे में....

सांकेतिक विवाह रचाया था
जी हां उत्तर प्रदेश सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सांकेतिक विवाह करने वाली महिला नीतू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। नीतू सिंह ने शुक्रवार को नैमिषारण्य में सीएम योगी के आगमन पर उनका काफिला रोकने का प्रयास किया था। नीतू के साथ उनकी तीन सहेलियों को भी 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इन पर देशद्रोह का मामला दर्ज हुआ है। बतादें कि महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की अध्यक्ष नीतू सिंह इधर काफी समय से मानदेय बढ़ाने सहित तेरह मांगों को लेकर आंदोलन कर रही थीं। ऐसे में उन्होंने पांच दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की फोटो के साथ उनकी दूल्हन बन कर शादी रचाई थी। इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नैमिषारण्य आगमन पर नीतू सिंह ने शादी का जोड़ा पहन अपनी सहेलियों के साथ उन्हें रोकने का प्रयास किया, जो उन्हें भारी पड़ गया।


राहुल गांधी की बनेगी दुल्हनिया
बीते साल नवंबर में राहुल गांधी की दुल्हनिया भी काफी चर्चा में रही है। राहुल की दुल्हनिया बनने की जिद पर अड़ी यह महिला इलाहाबाद की थी। पदमा देवी नाम की इस महिला को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जयंती समारोह में हिरासत में लिया गया था। जयंती समारोह में राहुल अपनी मां सोनिया और बहन प्रियंका के साथ पहुंचे थे। यहां पर वह महिला राहुल गांधी से मिलने की जिद पर अड़ी थी। उसका कहना था कि वह राहुल से मिलकर शादी का प्रस्ताव देगी। इस महिला को काफी समझाया गया लेकिन वह कुछ भी मानने को नहीं तैयार थी। माहिला का दावा था कि वो अमेठी में राहुल गांधी से एक नहीं दो बार मिल चुकी है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि महिला का कहना है कि करीब 12 साल पहले एक आकाशवाणी हुई थी। इसमें यह साफ हुआ था कि वह राहुल की दुल्हनिया बनेगी, उसके बाद ही राहुल गांधी की किस्मत खुलेगी।

CRPF जवान ने 4 साथियों को गोलियों से भूना, पहले भी साथियों के दुश्मन बने जवान उठ रहे सवाल

Posted By: Shweta Mishra