तैमूर खान की तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। हाल ही में जो तस्वीर वायरल हुई उसमें देखा जा रहा है कि तैमूर ने अपनी मम्मी करीना कपूर खान के लिए आइसक्रीम बनाई है। आइये उन तस्वीरों पर एक नजर डालें।


कानपुर (फीचर डेस्क)। सैफ और करीना के बेटे तैमूर की फैन फॉलोविंग तो वैसे भी किसी से छिपी नहीं है। अक्सर उनकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होती ही रहती है। कभी तैमूर मम्मी करीना के साथ वेकेशंस एंज्वॉय करते नजर आते हैं, तो कभी बहन इनाया के साथ खेलते हुए। एक बार फिर से उनकी क्यूट फोटो वायरल हो रही है, जिसमें वो अपनी मम्मी के लिए केक और आइसक्रीम बना रहे हैं।कुकिंग में आजमाया हाथ आमिर खान की नेक्स्ट मूवी लाल सिंह चंदेल की शूटिंग से समय निकालकर करीना और उनके नन्हे शहजादे चड़ीगढ़ के फाइव स्टार होटल पहुंचे। यहां बेबो बेकिंग सीखना चाहती थीं। शेफ विजय चौहान के अंडर में मॉम और बेटे ने मिलकर कप केक और आइसक्रीम बनाई। शेफ डे्रस में लग रहे हैं क्यूट


शेफ विजय चौहान ने इस खूबसूरत मूमेंट की पिक्चर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की। फोटो में बेबो और उनके छोटे नवाब शेफ डे्रस में नजर आए। इसमें दोनों ही व्हाइट कैप और एप्रेन पहने हैं। नन्हे तैमूर इस अंदाज में बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं।

सैफ के पटौदी पैलेस में होगी Yeh Jaadu Hai Jinn Ka की शूटिंग, शर्तों की लंबी लिस्ट के बाद मिली मंजूरीसैफ ने तैमूर को बताया था नेचर बेबीबता दें कि तैमूर के बारे में मीडिया से बात करते हुए सैफ ने हाल ही में बताया कि वह अपने बेटे को 'नेचर बेबी' मानते हैं। इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने कहा, 'तैमूर को पटौदी पैलेस जैसी जगह पसंद है जहां उसे खूब सारे फार्म वाले जानवर दिखाई देते हैं। जब भी वह फॉरेन में होता है तो हमेशा जू जैसी जगहों पर जाना पसंद करता है। वह एक नेचर बेबी है। वह हमेशा इधर-उधर नंगे पांव घूमता रहता है और मैं भी हमेशा से यही चाहता था कि मेरा बेटा ऐसा ही हो।'

features@inext.co.in

Posted By: Mukul Kumar