बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान जन्म लेते ही सेलि‍ब्रिटिज की लिस्ट में शामिल हो गए थे। हमेशा अपनी क्यूट हरकतों से चर्चा बटोरने वाले नन्हें तैमूर अपनी एक और क्यूट हरकत की वजह से फिर लाइम लाइट में आ गए हैं।


बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर किड तैमूर अपनी नई तस्वीर को लेकर चर्चा में हैं। इस तस्वीर में तैमूर पापा सैफ अली खान की तस्वीर को टकटकी लगाए निहार रहे हैं। इस तस्वीर में नन्हें तैमूर के सिर पर छोटी सी पोनी है। इस फोटो को देख कर तो सबसे मुंह से 'सो क्यूट' ही निकलेगा। दरअसल तैमूर की क्यूट सी पोनी और टकटकी भरी निगाहों ने फैन्स का दिल चुरा लिया है। तैमूर की ये तस्वीर करीना कपूर ने जब से सोशल मीडिया पर डाली है तब से लोग अंदाजा लगाने लगे हैं की शायद नन्हें तैमूर का प्लेग्रुप में एडमिशन हो गया है। इसमें तैमूर ने नीले कलर की फॉर्मल स्कूली टी शर्ट पहनी हुई है और हाथ में सिपर लिया हुआ है। तैमूर के फैन्स उनकी इस तस्वीर को 'प्राइसलेस' बता रहे हैं।


स्टार किड तैमूर ज्यादातर अपनी मां या पापा सैफ की गोद में ही नजर आते दिखते हैं। इस तस्वीर में नन्हें तैमूर अपने मामा रणबीर कपूर की गोद में नजर आ रहे हैं। फोटो में रणबीर तैमूर का ध्यान कहीं और लगाना चाहते हैं पर तैमूर स्टार किड हैं भला कैमरा छोड़ कर किसी और तरफ क्यों देखेगें।

तैमूर नवाब है इसलिए चर्चा में है, इन 10 स्टार किड्स को जान लीजिए जो सगे नहीं गोद लिए हुए हैं

Posted By: Vandana Sharma